ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

मुस्लिम युवकों ने नहीं बोला ‘जय श्रीराम’ तो कर दी पिटाई, पुलिस ने भी किया इनकार

गोधराः गुजरात के गोधरा शहर में तीन मुस्लिम युवकों ने दावा किया है कि जय श्री राम का नारा नहीं लगाने पर कल देर रात कुछ लोगों ने उनकी पिटाई की। हालांकि इस संबंध में गोधरा ए डिवीजन थाने में मामला दर्ज कराया गया है पर पुलिस ने दावा किया है कि प्राथमिक जांच में ही यह बात साफ हो गयी है कि उनका यह इल्जाम गलत है। वर्ष 2002 के गुजरात दंगों का कारण बने साबरमती ट्रेन आगजनी कांड के लिए कुख्यात गोधरा शहर के मोहम्मदी मोहल्ले के निवासी सिद्दिक अब्दुल सलाम (40), जो पेशे से मोटरसाइकिल मैकेनिक हैं, ने इस संबंध में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उनका बेटा समीर (17) और उनके घर के पास ही रहने वाले उसे दो अन्य साथी सलमान और सोहैल कल रात साढ़े दस बजे मोटरसाइकिल से घूमने गये थे।

इसी दौरान उनके घर से लगभग एक किलोमीटर दूर बाबा की मढ़ी इलाके में दो अन्य मोटरसाइकिल पर आये छह अज्ञात युवकों ने उन्हें रोका और जय श्री राम का नारा लगाने को कहा। मना करने पर उन्हें पीटा गया। समीर को सिर में चोट आयी। बाद में शोर शराबा सुन कर भीड़ जुटने पर हमलावर भाग गये। तीनो का गोधरा सिविल अस्पताल में उपचार किया गया। सिद्दिक ने आज यूएनआई को बताया कि मुसलमानों की खासी आबादी वाले गोधरा के हिन्दू बहुल क्षेत्र में यह घटना हुई।

उधर, एसपी लीना पाटिल ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि यह आपसी झगड़े का मामला लगता है। उन्होंने यूएनआई से कहा कि घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिले हैं जिनसे साफ हो गया है कि यह जय श्री राम का नारा लगाने को लेकर हुआ झगड़ा तो बिल्कुल भी नहीं है। फुटेज में दोनो को साथ साथ मोटरसाइकिल चलाते हुए देखा जा सकता है। वे एक दूसरे से बहस भी कर रहे हैं तथा गालियां दे रहे हैं। इस संबंध में विस्तृत जांच चल रही है पर यह साफ हो चुका है कि इसे किसी धार्मिक नारे को लेकर हुआ झगड़ा नहीं माना जा सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button