ब्रेकिंग
Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा...
देश

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले का खतरा, वापस भेजे गए यात्री

जम्मू कश्मीरः अमरनाथ यात्रा पर इस समय बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों के चलते अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया है और सभी यात्रियों को कश्मीर से वापस जाने को कहा गया है। खूफिया एजेंसियों कि मानें तो अमरनाथ यात्रा के रास्ते में स्नाइपर्स गन बरामद हुई है और सूत्रों की मानें तो रास्ते में बारुदी सुरंग मिली है और आतंकी हमले का खतरा भी दर्शाया गया है, जिसके चलते अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया है और यात्रा पर गए सभी तीर्थ यात्रियों को कश्मीर से वापस बुला लिया गया है। वहीं सेना ने आतंकी इनपुट मिलने के बाद आर्मी, वायुसेना को अलर्ट जारी कर दिया है।

आज ही जम्मी कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने प्रेस कांन्फ्रेंस की, इस प्रेस कान्फ्रेंस में भी डीजीपी ने अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की आशंका जताई थी और कहा था कि आतंकी अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सेना के सफल प्रयासों के चलते उनके सभी नापाक इरादों को नाकाम कर दिया था।  वहीं खबरें भी आ रही थी कि पाक अधिकृत कश्मीर के रास्ते से कुछ आतंकी भारत में घुसे हैं और उनका पहला निशाना अमरनाथ यात्री हो सकते हैं।

गौरतलब है कि 15 अगस्त तक अमरनाथ यात्रा चलने वाली थी। एक महीना चलने वाली ये यात्रा अब बीच रास्ते में ही खत्म कर दी गई है। पिछले 30 दिनों में लगभग 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button