ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...
देश

झारखंड में भी लागू होगी छत्तीसगढ़ की एससी-एसटी-ओबीसी कल्याण योजना, अध्ययन करने आया प्रतिनिधिमंडल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति-जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं ने पड़ोसी राज्य झारखंड को प्रभावित किया है। अपने प्रदेश में भी इसे लागू करने के लिए झारखंड के वरिष्ठ अफसरों का एक प्रतिनिधिमंडल यहां की योजनाओं का अध्ययन करने को पहुंचा है। प्रतिनिधिमंडल में झारखंड के आदिम जाति व अनुसूचित जाति विकास विभाग के सचिव डा. कमलकांत सोन, अतिरिक्त सचिव अमरनाथ झा और मनोज भगत शामिल हैं।

इन अफसरों ने सोमवार को मंत्रालय में प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। झारखंड के अफसरों का यह दल मंगलवार को भी यहां रहा। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल बाल भविष्य योजना के तहत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय के संबंध में विभागीय आयुक्त शम्मी आबिदी ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन विद्यालयों से अब तक 70 विद्यार्थियों का चयन आइआइटी, 226 का एनआइटी/ ट्रिपल आइटी, 772 का इंजीनियरिंग व 39 का चयन मेडिकल की पढ़ाई के लिए हो चुका है

इसी तरह राजीव युवा उत्थान योजना (युवा कैरियर निर्माण योजना) में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारी के लिए नई दिल्ली के द्वारिका में ट्रायबल यूथ हास्टल बनाया गया है। राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारी के लिए रायपुर व दुर्ग में कोचिंग की व्यवस्था की गई है। राज्य के पांच जिले जगदलपुर, कबीरधाम, नारायणपुर, रायपुर और बिलासपुर में संचालित हो रहे परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्रों में रेलवे, बैंकिंग, एसएससी व व्यापम द्वारा आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है।

Related Articles

Back to top button