ब्रेकिंग
Weather Update: दिल्ली में फिर शुरू हुआ भीषण गर्मी का दौर; जानें पहाड़ों से लेकर रेगिस्तान तक के मौस... Tamil Nadu Politics: चेन्नई से दिल्ली तक हलचल; एक्टर विजय ने सरकार बनाने के लिए क्यों मांगा कांग्रेस... Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर अब AI रखेगा नजर; दिल्ली सरकार और IIT कानपुर के बीच MoU साइ... West Bengal CM Update: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह; 8 मई को विधाय... West Bengal CM Race: कौन होगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री? सस्पेंस के बीच दिल्ली पहुंचीं अग्निमित्रा प... Crime News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अपना ही प्राइवेट पार्ट काटा; अस्पताल में... Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट कैबिनेट में JDU कोटे से ये 12 चेहरे; निशांत कुमार और जमा खान के... UP News: 70 साल के सपा नेता ने 20 साल की युवती से रचाया ब्याह; दूसरी पत्नी का आरोप- 'बेटी की उम्र की... MP Govt Vision 2026: मोहन सरकार का बड़ा फैसला; 2026 होगा 'कृषक कल्याण वर्ष', खेती और रोजगार के लिए 2... Wildlife Trafficking: भोपाल से दुबई तक वन्यजीवों की तस्करी; हिरण को 'घोड़ा' और ब्लैक बक को 'कुत्ता' ...
खेल

हलाल मीट वाले डाइट प्लान पर आया BCCI का रिएक्शन, अधिकारी ने दिया ये बयान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को खाने के प्रकार के बारे में कोई निर्देश नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि टीम का मेन्यू तय करने में उनकी कोई भूमिका नहीं है और खिलाड़ी यह चुनने के लिए स्वतंत्र हैं कि वे क्या खाना चाहते हैं और क्या नहीं। कोषाध्यक्ष ने साफ कर दिया है कि बोर्ड ने किसी भी खिलाड़ी को खाने से संबंधित कोई सलाह नहीं दी है।

रिपोर्ट्स सामने आई थी कि बीसीसीआइ ने टीम के लिए एक नया डाइट प्लान पेश किया है, जिसके अनुसार खिलाड़ियों को पोर्क या बीफ नहीं खाने का निर्देश दिया गया था। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि बीसीसीआइ ने खिलाड़ियों से केवल हलाल मीट का सेवन करने को कहा। इसके बाद विवाद छिड़ गया, क्योंकि ये रिपोर्ट इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें कई लोगों ने हलाल मांस को बढ़ावा देने के लिए क्रिकेट बोर्ड की आलोचना की।

बीसीसीआइ के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने इस तरह की रिपोर्ट को सिरे से खारिज किया और उन्होंने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, “इस (डाइट प्लान) पर कभी चर्चा नहीं हुई और न ही इसे लागू किया जाएगा। मुझे नहीं पता कि यह फैसला कब लिया गया था या नहीं। जहां तक मेरी जानकारी है, हमने कभी भी डाइट प्लान से संबंधित कोई गाइडलाइन जारी नहीं की। जहां तक खान-पान की बात है तो यह खिलाड़ियों की व्यक्तिगत पसंद है, इसमें बीसीसीआइ की कोई भूमिका नहीं है।”

यह समझाते हुए कि यह ‘हलाल’ किसी भी समय किसी भी खिलाड़ी की प्रतिक्रिया पर हुआ होगा, उन्होंने आगे विस्तार से बताया, “उदाहरण के लिए, यदि कोई खिलाड़ी कहता है कि वह गोमांस नहीं खाता है और यदि कोई विदेशी टीम आती है तो खाना एक साथ नहीं होना चाहिए। इस हलाल मुद्दे को कभी भी बीसीसीआइ के ध्यान में नहीं लाया गया। बीसीसीआइ अपने किसी भी खिलाड़ी को यह सलाह नहीं देता है कि क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। खिलाड़ी अपना भोजन स्वयं चुनने के लिए स्वतंत्र हैं। वे शाकाहारी बनना चाहते हैं, यह उनकी पसंद है, वे वीगन बनना चाहते हैं, यह उनकी पसंद है, चाहे वे मांसाहारी बनना चाहते हैं, यह उनकी पसंद है।”

Related Articles

Back to top button