ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...
टेक्नोलॉजी

केंद्र सरकार का दावा, 5G के तुरंत बाद आएगा स्वदेशी 6G, यहां जानें कब होगी भारत में लॉन्चिंग

नई दिल्ली। 6G Technology in India: मौजूदा वक्त में भारत में 5G का ट्रॉयल हो रहा है। उम्मीद है कि अगले साल मार्च तक 5G को देश में रोलआउट किया जाएगा। हालांकि 5G की तरह 6G के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। केंद्र सरकार की मानें, तो 5G टेक्नोलॉजी के बाद तुरंत बाद 6G को भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। केंद्रीय संचार, इलेक्‍ट्रानिक्‍स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक भारत स्वदेशी 6G टेक्नोलॉजी को विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है। मंत्री ने उम्मीद जताई है कि भारत में साल 2023 के आखिरी या फिर साल 2024 के शुरुआती माह में 6G टेक्नोलॉजी को लॉन्च कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 6G टेक्नोलॉजी को लेकर सरकार की तरफ से पहले ही वैज्ञानिकों और इंजीनियर्स को इजाजत दे दी गई है।

भारत में लॉन्च होगा स्वदेशी 6G

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 6G टेक्नोलॉजी का विकसित करने की दिशा में काम शुरू हो गया है। इसे पूरा करने के लिए सरकार की तरफ से साल 2023 और 2024 का टाइम फ्रेम निर्धारित किया गया है। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार स्वदेशी 6G टेक्नोलॉजी पर जोर दे रही है। देश में स्वदेशी टेलिकॉम सॉफ्टवेयर और अन्य साजो-सामान की मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस किया जा रहा है। जिसे ग्लोबल सेलआउट किया जा सकेगा।

5G टेक्नोलॉजी 

भारत में Bharti Airtel (भारती एयरटेल), Reliance Jio (रिलायंस जियो) और Vodafone Idea (वोडाफोन-आइडिया) को 5जी ट्रायल के लिए स्पेक्ट्रम आवंटित किये गये हैं। इस दौरान जियो और एयरटेल की तरफ से करीब 1 जीबीपीएस की अधिकतम 5जी स्पीड हासिल की है। वहीं वोडाफोन-आइडिया ने 5G ट्रॉयल के दौरान अधिकतम 9 जीबीपीएस तक की स्पीड हासिल की है।

Related Articles

Back to top button