ब्रेकिंग
AI vs Justice: अदालती फैसलों में AI का अनियंत्रित इस्तेमाल खतरनाक, सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति ब... Bombay High Court News: ‘सरकार के खिलाफ नारे लगाना निष्कासन का आधार नहीं’, हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई... Patna Bungalow Controversy: राबड़ी देवी ने खाली किया सरकारी बंगला, लालू परिवार अब कौटिल्य नगर स्थित ... Brij Bhushan Sharan Singh Case: यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 3 अगस्त को ... NADA Doping Bill 2026: डोपिंग अब बनेगा गंभीर अपराध, कोच और ड्रग सप्लायर को होगी 5 साल की जेल BMC Action: खुले मैनहोल में गिरने से व्यक्ति की मौत, बीएमसी ने दी 10 लाख की सहायता; जांच के लिए समित... Ram Niwas Mandir Dispute: राम मंदिर परिसर के पास पंचायती मंदिर पर कब्जे का आरोप, ट्रस्ट के महासचिव प... Assembly By-election 2026: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को ह... Delhi School Fee Rule: निजी स्कूलों को 15 जुलाई तक गठित करनी होगी फीस समिति, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ... College Street Makeover: अग्निमित्रा पॉल के प्रस्ताव का विरोध, हॉकरों की आजीविका और सौंदर्यीकरण के ब...
देश

सुशील मोदी का सोनिया गांधी पर हमला- 26/11 पर मनीष तिवारी के बयान पर चुप्पी तोड़ें कांग्रेस सुप्रीमो

26/11 पर मनीष तिवारी के बयान पर  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि संप्रग सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ताक पर रखा। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने फिलहाल इस पुस्तक पर आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है, हालांकि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री औऱ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने इस बात पर सीधा निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर कई बड़े सवाल उठा दिए है।

उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट Koo (कू) पर लिखा  है कि मनीष तिवारी अपनी किताब में स्वीकार किया है कि मुंबई पर 26/11 के आतंकी हमले के बाद तत्कालीन कांग्रेस सरकार का पाकिस्तान के खिलाफ कोई कार्रवाई न करना देश की सुरक्षा से खिलवाड़ था, तो इस पर कांग्रेस की  मुखिया सोनिया गांधी  क्यों चुप है।  इसके साथ ही उन्होंने अन्य विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा है कि सभी नेता भी बताएं कि देश के साथ विश्वासघात करने वाली पार्टी के साथ वे चुनावी तालमेल क्यों करते हैं? क्या विपक्ष के लिए चुनावी जीत देश से बड़ी है?

साथ ही मोदी सरकार की उपलब्धि गिनवाते हुए सोशल मीडिया पर लिखते हैं कि 2008 में मुंबई पर आतंकी हमला और 170 देशवासियों की जान लेने के बाद भी कांग्रेस ने पराक्रमी भारतीय सेना के हाथ बांधें रखे थे, लेकिन आठ साल बाद जब पुलवामा में आतंकी हमला हुआ और 44 जवान शहीद हुए, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना-वायुसेना को पूरी छूट दी और पड़ोसी की सीमा में घुस कर ऐसा सर्जिकल स्ट्राइक किया गया कि पाकिस्तान घुटनों के बल आ गया।

वंही दूसरी ओर  कांग्रेस ने मनीष तिवारी की इस किताब पर कोई आधिकारिक बयान  जारी करने से मन कर दिया है। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता इस किताब से जुड़े सवाल कहते हैं कि पहले किताब आए, हम और आप पढ़ेंगे। फिर देखते हैं कि चर्चा करनी है या नहीं… उस किताब या किसी अन्य बात से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि आम लोग आज महंगाई के कारण कितना संघर्ष कर रहे हैं। हमारा यह धर्म है कि हम इन लोगों की आवाज उठाएं।

Related Articles

Back to top button