ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
देश

रणबीर संग अफेयर की बात पर शरमा गईं आलिया, रोज खाती हैं बनारसी चाट

बनारस: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में बिजी हैं। इन दिनों फिल्म की स्टारकास्ट फिल्म के सिलसिले में बाराणसी में हैं।

बीते दिन काम से कुछ समय निकाल फिल्म की स्टाराकस्ट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें आलिया, रणबीर के साथ नागार्जुन, अयान मुखर्जी और मौनी रॉय भी नजर आए।

इस दौरान आलिया ब्लू येलो सूट में बला की खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, रणबीर ब्लैक टीशर्ट और जींस में हमेशा की कूल दिख रहे थे। दूसरी तरफ नागार्जुन स्काई ब्लू टी-शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे थे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म की स्टार क्रू ने पहली बार फिल्म के बारे में सामने आकर खुलकर बोला।

दर्शक फिल्म ब्रह्मास्त्र क्यों देखने जाए के सवाल के जवाब में आलिया ने कहा कि हम बताना नहीं दिखाना चाहते है। जब इसका टीजर और ट्रेलर निकलेगा तब ही दर्शक देखकर निर्णय करेंगे। आलिया ने ये भी बताया कि ‘मैं शूटिंग के दौरान बनारस के कल्चर में घुस चुकी हूं। मैं रोज लस्सी पी रही हूं। चाट खा रही हूं। बनारसी थाली भी खा रही हूं। सुबह सुबह हम काशी विश्वनाथ के दर्शन भी करने गए थे। वहीं, आलिया अपने और रणबीर के अफेयर के बारे में पूछे जाने पर शरमा गईं और कहा मैं कुछ नहीं कहना चाहती हूं।

फिल्म की बात करें तो आलिया और रणबीर की यह फिल्म इस साल दिसंबर तक रिलीज हो सकती है। ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय भी दिखाई देंगी।

फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। फिल्मों के साथ-साथ दोनों शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में पहली बार रणबीर और आलिया की जोड़ी देखने को मिलेगी।

बता दें कि रणबीर और आलिया इन दिनों अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। हालांकि, दोनों ने खुद इस बात का कोई खुलासा नहीं किया है। अक्सर दोनों को एक-साथ स्पॉट भी किया जाता है। रणबीर आलिया भले ही अपने रिश्ते को लेकर खुलेआम कुछ ना कहें लेकिन दोनों के बीच नजदीकियों को देखकर उनके रिलेशनशिप पर मुहर लगती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button