ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
विदेश

पाकिस्तान सरकार के झूठ की खुली पोल, रक्षा बजट का सच आया सामने

पेशावरः रक्षा बजट को लेकर पाकिस्तान सरकार के झूठ की पोल खुल गई है। सरकार के रक्षा बजट में बढ़ोतरी नहीं करने का दावा उस सरकारी दस्तावेज ने झूठा साबित हो गया जिसमें स्पष्ट रूप से 4.5 फीसदी की बढ़ोतरी दिखाई गई है। बता दें कि आर्थिक मंदहाली का रोना रोते हुए पाक सरकार ने दावा किया था कि उसने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए पुराना 1.15 लाख करोड़ रुपए का रक्षा बजट ही रखा गया है।

सरकार का दावा था कि रक्षा बजट में कोई फेरबदल नहीं किया गया है और यह राशि पिछले साल जैसी ही है। लेकिन सरकारी दस्तावेज कुछ और ही बयां कर रहे हैं। पिछेली बार वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए पाकिस्तान का रक्षा बजट 1.10 लाख करोड़ रुपए था, जिसमें साल के अंत में 3.4 फीसदी बढ़ोतरी की गई और यह राशि 1.13 लाख करोड़ हो र्गई। इस तरह इस बार के रक्षा बजट में करीब 5220 करोड़ की बढ़ोतरी की गई जो करीब 4.5 फीसदी होती है।

लेकिन पाकिस्तान के राजस्व मंत्री हम्माद अजहर ने मंगलवार को बयान दिया कि रक्षा बजट में कोई परिवर्तन नहीं किया गया और यह पिछले साल जितना ही है। हालांकि उनका झूठ एक दिन के भीतर ही बेनकाब हो गया। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा ने भी पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि सशस्त्र बल के लिए वार्षिक रक्षा बजट में नियमित वृद्धि की जा रही है

प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी कहा था कि सेना आर्थिक संकट की इस घड़ी में अपने खर्च को कम करने पर सहमत हो गई है। उन्होंने कहा था कि रक्षा बजट में सीमित वृद्धि ही की जाएगी। इसके बावजूद सरकार के राजस्व मंत्री ने झूठा बयान दे डाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button