ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
देश

नक्सल प्रभावित चुनचुना, पुंदाग में टीकाकरण को लेकर उत्साह

अंबिकापुर। बलरामपुर जिले ने एक दिन में एक लाख से अधिक लोगों को कोराना से बचाव का टीका लगाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस अभियान में बलरामपुर जिले वासियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। जिले के नगरीय क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी टीकाकरण को लेकर उत्साह देखा गया। झारखंड की सीमा से लगे बलरामपुर जिले के घोर नक्सल प्रभावित चुनचुना पुनदाग में भी कोरोना से बचाव का टीका लगवाने लोग स्वयं आगे आए। भौगोलिक रूप से कठिन परिस्थितियों वाले चुनचुना पुनदाग में प्रशासन द्वारा शासकीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन तथा गांव में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। वषोर् से नक्सलियों के प्रभाव के कारण विकास की मुख्यधारा से कटे लोग अब प्रशासन का साथ देने आतुर नजर आ रहे हैं। शनिवार को चुनचुना और पुनदाग में भी शिविर लगाकर कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाना था इस बात की जानकारी पहले ही सरपंच सचिव के माध्यम से गांव वालों को दे दी गई थी। शनिवार सुबह से ही गांव में लोग टीका लगवाने आतुर नजर आ रहे थे। चुनचुना और पुनदाग में कर्मचारियों के पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में गांव वाले एकत्रित थे जब विशेष टीम वहां पहुंची तो भीड़ देखकर अवाक रह गई। यह पहला अवसर था जब किसी प्रशासनिक मुहिम में नक्सल प्रभावित गांव के लोगों का पूरा सहयोग और समर्थन मिल रहा था। यहां न सिर्फ कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया बल्कि लोगों के आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी पूरी की गई। शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए गांव वालों द्वारा आवेदन भी दिया गया॥वैक्सीनेशन महाअभियान में जिला प्रशासन ने सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र चुनचुना-पुन्दाग को शामिल कर लोगों कोविड का टीका लगवाया। विकासखण्ड कुसमी के नक्सल प्रभावित चुनचुना-पुन्दाग में विशेष शिविर के माध्यम से टीकाकरण दल ने 300 लोगों को कोविड का टीका लगाया। चुनचुना पुन्दाग के लोगों में टीकाकरण अभियान को लेकर रूचि देखी गई तथा उत्साह के साथ उन्होंने टीका लगवाया।

Related Articles

Back to top button