ब्रेकिंग
Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प... Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3...
देश

बिलासपुर में एनसीसी कैडेट का देशभक्ति और फिल्मी गीतों में डांस, झूमने लगे दर्शक, देखें वीडियो

बिलासपुर। रविवार को एनसीसी-डे के अवसर पर महारानी लक्ष्मी बाई कन्या स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कैडेट देशभक्ति गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। छात्राओं की प्रस्तुति पर कार्यक्रम में मौजूद दर्शक झूमने लगे। इसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। दयालबंद स्थित महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल में एनसीसी-डे पर रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल की एनसीसी प्रभारी रोशनी पांडेय ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के पहले एनसीसी गीत की प्रस्तुति दी गई।

इसके बाद सभी कैडेट को शपथ दिलाई गई। कैडेट ने कार्यक्रम में ड्रील और परेड भी की। इसके बाद विभिन्न् सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इसमें कैडेट आशी सिंह और श्रेया महार के द्वारा देश भक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। छात्राओं की प्रस्तुति पर कार्यक्रम में मौजूद दर्शक और छात्राएं झूम उठीं। इसके बाद श्रेया ने एकल नृत्य की प्रस्तुति दी।

दोनों कार्यक्रम के वीडियो जमकर वायरल होने लगे। एनसीसी ड्रेस के साथ उनकी प्रस्तुति और भी मोहक हो उठी। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी के कमांडिंग आफिसर सतीश गुप्ता, कर्नल भरत क्षत्रीय, स्कूल की प्राचार्य डा. कैरोलाइन सतूर व प्रधान पाठक संजना मिश्रा मौजूद रहीं।

परीक्षा के लिए कार्यक्रम किया गया छोटा

रविवार को स्कूल में व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से परीक्षा का आयोजन किया गया था। हर साल नवंबर के अंतिम रविवार को एनसीसी-डे का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष इसी दिन व्यावसायिक परीक्षा भी थी। इसके कारण कार्यक्रम को छोटा कर दिया गया था। साथ ही कार्यक्रम में दर्शकों की संख्या भी निर्धारित थी।

Related Articles

Back to top button