ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
देश

जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने प्रयास जारी -सिंहदेव

लखनपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने रविवार को लखनपुर जनपद के ग्राम पंचायत गुमगराकला में 16 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही दो लाख 20 हजार रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अत्तिरिक्त कक्ष निर्माण तथा पांच लाख 20 हजार रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत की कई निर्माण एवं विकास कार्यो के मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सिंहदेव ने कहा कि हमारी सरकार ने पहले दिन से ही जनता से किए वादे को पूरा करने का काम किया है और जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने लगातार प्रयास निरंतर जारी है। किसानों से लेकर कर्मचारियों एवं युवाओं के लिए कई लाभकारी योजनाएं शुरू की गई है। लेकिन फिर भी अभी भी कई वादों को पूरा नही किया जा सका है जिसमें मितानिनों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि प्रमुख है। इनके मानदेय में वृद्धि के लिए प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय वृद्धि कर उनकी जिम्मेदारी बढ़ाने का भी काम किया है। अब सरपंच चेक में साइन कर सकेंगे। सिंहदेव ने कहा कि कोरोना के नए-नए वेरिएंट के आने से अभी खतरा टला नहीं है। मास्क का उपयोग करने में लापरवाही न बरतें। टीकाकरण के लिए जो भी छूट गए है ओ जरूर टीका लगवाएं। टीकाकरण लगने से कोरोना से जनहानि की संभावना बहुत कम है। मंत्री सिंहदेव ने कहा कि गांवों में जो भी निर्माण कार्य होते है उस पर सभी जनप्रतिनिधि और प्रबुद्धजन कड़ी नजर रखें ताकि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो। एक बार निर्माण हो जाने में बाद लंबे समय के बाद ही दुबारा निर्माण होता है इसलिए गुणवत्ता में कतई समझौता न करें। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष मोनिका पैकरा, सरपंच लोकनाथ कुर्रे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button