ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
देश

विवाहिता को ब्लैकमेल कर ठगा पांच लाख, फेसबुक से हुई थी दोस्ती, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में विवाहिता को फेसबुक के जरिए दोस्ती कर आशिकी करने के बाद चैट की तस्वीरें पति को दिखाने की बात कर पांच लाख रुपये ले लिया। आगे और पैसे की मांग की धमकी से तंग आकर विवाहिता ने सरस्वती नगर थाने में इसकी शिकायत की। शिकायत के पुलिस ने आरोपित शैलेष झा को गिरफ्तार कर लिया।

रायपुर के कोटा क्षेत्र में टीचर्स कालोनी में रहने वाली 32 वर्षीया विवाहिता ने पुलिस में शिकायत की थी। विवाहिता ने शिकायत में कहा कि छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले का रहने वाला आरोपित शैलेष झा दो साल से फेसबुक से जरिए जुड़ा था। शैलेष की मीठी बातों के जाल में फंस गई और परिवार से छुप-छुप कर चैट करने लगी।

भरोसा बढ़ने पर करने लगा ब्लैकमेल

आरोपित शैलेष झा पर जब विवाहिता का भरोसा बढ़ा का तो वह उसकी तस्वीरें मांगने लगा। शैलेष महिला के साथ अश्लील चैट किया करता था। यहीं से शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल। बीते छह महीनों में महिला की भेजी गई तस्वीरे और चैट को उसके पति को दिखाने की धमकी देने लगा। इससे पति से रिश्ता खराब होने और परिवार में बदनामी के डर से विवाहिता उससे मिन्नतें करने लगी। आरोपित ने पति को चैट और तस्वीरें नहीं भेजने के एवज में विवाहिता से पैसे की मांग की। आरोपित ने पहले पांच लाख रुपये की मांग की।

परिवार के डर और लोकलाज से बचने के लिए विवाहिता ने आरोपित को पांच लाख रुपये दे दिए। इसके बाद उसने जेवर की भी मांग की। विवाहिता ने आरोपित को जेवर भी दे दिया। आरोपित ने पैसे की मांग दोबारा की, जिसे देने में विवाहिता ने असमर्थता दिखाई तो फिर से फोटो और चैट पति के पास भेजने की धमकी दी। परेशान होकर विवाहिता ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button