ब्रेकिंग
Rare Sight in Gurdaspur: गुरदासपुर में नहर किनारे दिखा नाग-नागिन का जोड़ा; वीडियो हुआ वायरल, लोग रह ग... Weather Update Rahon: राहों में मौसम ने ली करवट; भारी बारिश और ओलावृष्टि से शिमला बना शहर, गर्मी से ... LPG Crisis in Amritsar: अमृतसर में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार; 45 दिन से हो रही है बुकिंग, उपभोक्ता ... Amritsar Congress Protest: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल; अजनाला में के... Ludhiana Road Accident: NH-44 पर नशे में धुत ट्रक चालक का कहर; कई वाहन रौंदे, टेस्ट ड्राइव की स्कॉर्... Panipat News: सीआरपीएफ जवान तेजपाल का श्रीनगर में निधन; ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से गई जान, गांव म... Tohana Protest: महंगाई और अवैध पेड़ कटाई पर गरमाया टोहाना; किसान मोर्चा ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर... Gyan Bharatam Mission Haryana: हरियाणा में 27 हजार से अधिक दुर्लभ पांडुलिपियां डिजिटल, जानें कैसे जु... Vinesh Phogat vs WFI: एशियन गेम्स ट्रायल में विनेश फोगाट का जलवा; 53 किलो वर्ग में ज्योति को 7-1 से ... Haryana Roadways News: हरियाणा के बस अड्डों से हटेगा अतिक्रमण; अनिल विज का बड़ा एक्शन प्लान, यात्री स...
खेल

Share Market की धमाकेदार शुरुआत, Sensex-Nifty ऑल टाइम हाई पर

नई दिल्ली। शेयर बाजार की आज रिकॉर्ड शुरुआत हुई। सेंसेक्स आज नए शिखर 52,566.76 पर पहुंच गया। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सुबह 09:16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 213.45 अंकों की तेजी के साथ 52,513.92 और निफ्टी 73.25 अंक बढ़कर 15,811.00 के स्तर पर खुला। यह सेंसेक्स-निफ्टी का उच्चतम स्तर है। गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 358.83 अंकों की तेजी के साथ 52300.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 102.40 अंक की बढ़त के साथ 15737.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

आज शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयरों में पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एचडीएफसी, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, एचसीएल टेक, मारुति के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और टाइटन के शेयर लाल निशान पर खुले।

अमेरिका में मई महीने के मुद्रास्फीति आंकड़े आने से पहले एशिया के अन्य बाजारों में तेजी रही। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 846.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Related Articles

Back to top button