ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
देश

फ्री स्मार्ट फोन और टैबलेट का इंतजार अब खत्म, यूपी की योगी सरकार इसी माह से करेगी वितरण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं का निश्शुल्क स्मार्ट फोन और टैबलेट का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। उम्मीद है कि सरकार इसी माह के दूसरे सप्ताह से इनका वितरण शुरू करा देगी। इसके लिए डीजी शक्ति नाम से पोर्टल बनाया गया है, जिसे जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लांच करेंगे। पोर्टल के माध्यम से ही स्मार्ट फोन और टैबलेट का वितरण और छात्रों को भविष्य में पढ़ाई के लिए कंटेंट उपलब्ध कराया जाएगा।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यानाथ सरकार छात्रों को निश्शुल्क स्मार्ट फोन और टैबलेट देने की घोषणा पहले ही कर चुकी थी। पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगने के बाद कवायद तेज कर दी गई। अब इसके वितरण की प्रक्रिया अंतिम चरणों में है।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि छात्रों को कहीं भी पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं है। पंजीकरण से लेकर स्मार्ट फोन और टैबलेट वितरण तक पूरी व्यवस्था निश्शुल्क है। छात्रों का डेटा कालेजों द्वारा विश्वविद्यालय को दिया जा रहा है और विवि छात्रों के डेटा की फीडिंग हो रही है। सोमवार तक करीब 27 लाख छात्रों का डेटा पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। शेष अन्य छात्रों के डेटा फीडिंग की प्रक्रिया चल रही है।

दावा किया गया है कि सरकार की ओर से स्मार्ट फोन और टैबलेट की खरीद के लिए जेम पोर्टल पर अब तक का सबसे बड़ा टेंडर जारी किया गया है। 4700 करोड़ रुपये से इनकी खरीद होनी है। उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर यानी इसी माह के पहले हफ्ते तक वर्क आर्डर जारी होगा और दूसरे सप्ताह से वितरण होगा।

सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के मुताबिक उत्तर प्रदेश के युवाओं के तकनीकी रूप से दक्ष करने के लिए टैबलेट या स्मार्ट फोन का वितरण किया जाएगा। स्नातक, तकनीकी शिक्षा में बीटेक, पालिटेक्निक, चिकित्सा शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े 60 लाख से एक करोड़ छात्रों को टैबलेट या स्मार्ट फोन दिए जाने की योजवा है। यह प्रकिया जेम पोर्टल के माध्यम से पूरी होगी।

Related Articles

Back to top button