ब्रेकिंग
संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए केंद्र सरकार ने की औपचारिक पहल: 30 नवंबर से शुरू होगा सत्र, किरेन र... पटना के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता भारी भीड़ और अफरा-तफ... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ब्रह्मस्थानम महोत्सव में लिया माता अमृतानंदमयी देवी का आशीर्वाद... देशभर में मौसम के बदले मिजाज: उत्तर भारत में बढ़ी कड़ाके की ठंड, तो दक्षिण के राज्यों में जारी है बा... नई दिल्ली में मोदी सरकार ने बुलाई संसद का विशेष सत्र: 30 नवंबर से होगी शुरुआत, परिसीमन और महिला आरक्... धमतरी के हटकेशर में प्रस्तावित नालंदा परिसर के निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद: रहवासियों ने कलेक्ट्रेट औ... जशपुर के चार गांवों में पास्टर और फादर के प्रवेश पर रोक लगाने वाले बोर्डों को लेकर गरमाई सियासत: ईसा... रायपुर में संविधान दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक निकाला गया संवि... छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की 1501 पदों की भर्ती के लिए उमड़ी भारी भीड़: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि... धमतरी के केरेगांव क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात: खाना न बनाने पर भड़के पति ने पाइप और तीर-कमा...
खेल

इन दो विकेटकीपर ने मारी बाजी, एमएस धौनी के जूनियर अब करेंगे उनसे ज्यादा कमाई

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 15 के लिए होने वाले मेगा आक्शन से पहले तमाम टीमों ने अपने रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ी कि लिस्ट जारी कर दी है। मौजूदा टूर्नामेंट में खेल रही आठ टीमों ने अपने रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। टीम ने मोटी रकम देकर अपने अपने बेहतरीन खिलाड़ियों को साथ बनाए रखने का फैसला लिया। सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले कप्तानों की लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम है जबकि सबसे नीचे महेंद्र सिंह धौनी पहुंच गए हैं।

मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, राजस्थान और दिल्ली ने अपने अपने कप्तान को बनाए रखा है। इन टीमों ने ज्यादा से ज्यादा पैसे देकर अपने चैंपियन खिलाड़ियों को रोका है। इस लिस्ट पर नजर डाले तो सबसे उपर रिकार्ड पांच बार आइपीएल ट्राफी जीतने वाले कप्तान रोहित शर्मा का नाम है। वहीं युवा रिषभ पंत भी उनके टक्कर में खड़े हैं। मुंबई और दिल्ली के इन दोनों ही कप्तानों का नाम सबसे ज्यादा रकम लेने में शामिल हुआ है।

कप्तानों को मिलने वाली सैलरी

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को 16 करोड़ रुपये की सैलरी पर टीम के साथ जोड़े रखने का फैसला लिया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत को भी टीम की तरफ से इतने ही पैसे मिलेंगे। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के केन विलियमसन का नाम आता है। इस विदेशी कप्तान के लिए टीम ने 14 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। राजस्थान रायल्स ने अपने कप्तान संजू सैमसन को रिटेन करने के लिए इतने ही रुपए खर्च किए हैं। कप्तानों की लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स के धौनी सबसे नीचे हैं। 12 करोड़ रुपए की सैलरी पर उनको टीम ने अपने साथ बनाए रखा है।

सबसे अधिक सैलरी पाने वाले कप्तान

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (16 करोड़)

दिल्ली कैपिटल्स: रिषभ पंत (16 करोड़)

सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (14 करोड़)

राजस्थान रायल्स: संजू सैमसन (14 करोड़)

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (12 करोड़)

सबसे ज्यादा पैसे पाने वाले खिलाड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स: रविंद्र जडेजा (16 करोड़)

रायल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (15 करोड़)

मुंबई इंडियंस: जसप्रीत बुमराह (12 करोड़)

पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल (12 करोड़)

कोलकाता नाइट राइडर्स: आंद्रे रसेल (12 करोड़)

रायल चैलेंजर्स बैंगलोर: ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़)

Related Articles

Back to top button