ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
देश

दिल्ली में भी सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, अरविंद केजरीवाल आज कर सकते हैं VAT घटाने का एलान

नई दिल्ली। उत्तर और हरियाणा के एनसीआर के शहरों की तरह राजधानी दिल्ली में भी पेट्रोल और डीजल सस्ता हो सकता है। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने बुधवार सुबह कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में पेट्रोल और डीजल पर वस्तु और सेवाकर (Value Added Tax) कम करने का निर्णय लिया जा सकता है। दरअसल, दिल्ली से सटे हरियाणा और उत्तर प्रदेश के शहरों में वैट कम होने के चलते पेट्रोल और डीजल की कीमत में प्रति लीटर 5 रुपये का अंतर आ चुका है। ऐसे में दिल्ली की जनता का भी पेट्रोल और डीजल पर से वैट घटाने का दबाव है। अगर दिल्ली सरकार पेट्रोल और डीजल पर से वैट घटाती है तो तेल के दामों में 5-10 रुपये तक कमी आ सकती है।

बता दें पिछले महीने ही पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने मकसद से केंद्र सरकार ने शुल्क में कटौती की घोषणा की थी। इसके बाद हरियाणा, यूपी और राजस्थान समेत तमाम राज्यों ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कम कर दिया था, लेकिन दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने अभी तक पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में कोई कटौती नहीं की है।

गौरतलब है कि दिल्ली पेट्रोल-डीजल डीलर्स एसोसिएशन ने भी पिछले महीने अरविंद केजरीवाल से पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती की मांग की थी। इसके लिए बाकायद पत्र भी लिखा था और कहा था कि इससे दिल्ली के डीलरों को खासा नुकसान हो रहा है। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और डीजल पर वैट को कम करने के संकेत दे दिए थे

पिछले दिनों एक निजी कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था- ‘हम जल्द ही पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क को कम करेंगे. इसको लेकर कैल्कुलेशन जारी है, हमारे डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया इस कार्य को देख रहे हैं जल्द ही निर्णय लेकर इसकी घोषणा की जाएगी।’

Related Articles

Back to top button