ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
देश

राहुल गांधी मुझे आतंकवादी कहते हैं 20 तारीख को पता चल जाएगा : अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी  के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गाँधी उन्हें आतंकवादी कहते हैं, लेकिन 20 फरवरी को उन्हें पता चल जाएगा। पंजाब में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेन्स में मोहाली में उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस नेता अब की भाषा बोल रहे हैं उनके साथ भगवंत मान ने कहा कि राहुल गांधी ने बहुत ही खतरनाक बयान दिया कि अगर पंजाब में कांग्रेस की सरकार ना बनी तो पंजाब में आग लग जाएगी। केजरीवाल ने कहा, “कांग्रेस ने 5 साल में पंजाब का माहौल खराब कर दिया है, हम आपको आश्वासन देते हैं, आप की सरकार शांति और भाईचारा कायम करेगी प्रेस कॉन्फ्रेन्स से पहले दोनों नेताओं की मौजूदगी में अमृतसर के सिटिंग मेयर ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है। इसका जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अमृतसर को वर्ल्ड आइकॉन सिटी बनाने पर काम करेंगे। केजरीवाल ने कहा, “पंजाब का व्यापारी डरा हुआ है। बस बीस दिन और रह गए। उसके बाद आप बेख़ौफ़ व्यापार कर सकेंगे। पंजाब से पर्चा राज बंद करेंगे। पंजाब में पर्चा राज है। लोग बात करने से डर रहे हैं। पुराने झूठे पर्चे केंसिल किये जाएंगे। पंजाब में पर्चा राज बंद करेंगे। व्यापारियों के मन से डर दूर किया जाएगा उन्होंने कहा, “पंजाब के व्यापारी कांग्रेस के वोटर हैं। आप को मौका दें सारे मसले हल करेंगे। व्यापारियों को हिस्सा बनाएंगे। अगर हमारे मंत्री या विधायक ने व्यापारियों को परेशान किया तो उनके खिलाफ एक्शन लेंगे। आप नेताओं ने प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा। भगवंत मान ने कहा कि  ‘प्रियंका गाँधी यूपी से आती हैं’ इस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘वो भी तो भैया हो गयीं हैं।

Related Articles

Back to top button