ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
देश

जानें क्यों की ‘आम आदमी पार्टी’ ने स्कूलों में छापामारी

चमकौर साहिबः ‘आप’ विधायकों द्वारा चमकौर साहिब के स्कूलों में सियासी छापामारी की जा रही है। दिल्ली के डिप्टी चीफ मनिस्टर मनीष सिसोदिया आज चमकौर के स्कूलों में पहुंचें। उनके द्वारा वहां स्कूलों की चैकिंग की जा रही है।

आपको बता दें कि गत दिनों से शिक्षा मंत्री परगट सिंह और मनीष सिसोदिया के बीच पंजाब के स्कूलों को लेकर घमासान चल रहा है। दोनों एक-दूसरे को चैलेंज करने में लगे हुए हैं कि स्कूलों को किसने कितना विकसित किया है। स्कूलों में अब तक क्या सुधार किए गए हैं। टि्वटर के जरिए स्कूली मुद्दों को लेकर इन दोनों के मध्य जंग छिड़ी हुई है।

पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से राज्यों में शिक्षा के बढ़िया स्तर के दावा किए जा रहे थे, इसलिए उन्होंने बाकायदा पंजाब के शिक्षा मंत्री को स्कूलों की सूची भी जारी करने के लिए कहा था परन्तु इसके बावजूद उन्होंने सूची जारी नहीं की। उन्होंने खुद मुख्यमंत्री के हलके में स्कूल में इसलिए चैकिंग की कि क्योंकि मुख्यमंत्री का हलका होने के कारण यहां स्कूल बढ़िया होगा परन्तु इस स्कूल की हालत बहुत ही दयनीय है। अध्यापकों और बच्चों के पखानों की हालत खस्ता है, मिड डे मील बनाने वाला कमरा खस्ता हाल में है। सिसोदिया ने कहा कि इस स्कूल में सिर्फ एक ही अध्यापक है। मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी कह रहे हैं कि पंजाब के स्कूल नंबर एक हैं यदि पंजाब के स्कूल ऐसे हैं तो बच्चों के साथ धक्का हो रहा है। यदि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो दिल्ली की तरह पंजाब के स्कूलों की भी शक्ल बदल दी जायेगी।

Related Articles

Back to top button