ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब... Winter Air Quality Delhi: प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन; पार्किंग फीस दोगुनी, व... Deoghar Housing Scam: अबुवा और पीएम आवास योजना में रिश्वत का खेल; बंदाजोरी पंचायत के ग्रामीणों ने लग... Congress vs RJD Jharkhand: राज्यसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस-राजद आमने-सामने; 'घटिया मानसिकता' व... Child Labour Rescue Dumka: बासुकीनाथ में श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई; 3 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, ...
देश

विकास या निर्माण के लिए नहीं, सिर्फ नष्ट करने के लिए बनी है मोदी सरकार: राहुल

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऑटो क्षेत्र के संकट और आर्थिक विकास में आई सुस्ती संबंधी खबरों को लेकर शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश में कुछ निर्माण नहीं कर सकती, वह सिर्फ दशकों की कड़ी मेहनत से बनी संस्थाओं को नष्ट कर सकती है।

गांधी ने ट्वीट किया, ”भाजपा सरकार कुछ निर्माण नहीं कर सकती। वह सिर्फ उन चीजों को नष्ट कर सकती है जो दशकों की कड़ी मेहनत और लगन से निर्मित हुई हैं।”  इससे पहले पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया कि देश के कुछ जानेमाने उद्योगपतियों के आगाह करने के बावजूद यह सरकार ‘विकास के बजाय विभाजन’ में लगी हुई है।

सुरजेवाला ने ट्वीट किया, “कार बिक्री में 15 से 48 प्रतिशत तक की गिरावट। 30 इस्पात कंपनियां बंद हुईं।” उन्होंने दावा किया, “औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख नाम राहुल बजाज, आदि गोदरेज, नारायणमूर्ति ने सामाजिक वैमनस्य, घृणा अपराध और मंदी को लेकर आगाह किया।”  सुरजेवाला ने कहा, ”फिर भी मोदी सरकार ‘रोजगार के बजाय तिरस्कार’ और ‘विकास के बजाय विभाजन’ पर ध्यान लगाए हुए है। यह न्यू इंडिया है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button