ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेधावी छात्रों को ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे छात्रवृत्ति, कुछ छात्रों से होगा संवाद

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं को गुरुवार को छात्रवृति ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास से 12.17 लाख छात्र-छात्राओं को आनलाइन छात्रवृत्ति ट्रांसफर करने के साथ ही कुछ से संवाद भी करेंगे। इसके साथ ही बचे हुए छात्रों को दिसंबर अंत में छात्रवृत्ति मिलेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को 12.17 लाख छात्र-छात्राओं के खाते में आनलाइन छात्रवृत्ति भेजेंगे। मुख्यमंत्री 458.66 करोड़ रुपये की धनराशि देंगे। इसके साथ ही पहले चरण की छात्रवृत्ति वितरण पूरा हो जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में बचे हुए छात्र-छात्राओं को दिसंबर अंत में छात्रवृत्ति दी जाएगी

प्रदेश सरकार हर वर्ष करीब 56 लाख से अधिक गरीब परिवारों के छात्र-छात्राओं को दशमोत्तर छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति एवं पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्रदान करती है। यूं तो हर साल छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम दो अक्टूबर और 26 जनवरी को होता है, चूंकि अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं इसलिए सरकार की कोशिश है कि दिसंबर तक सभी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिल जाए।

सरकार इस साल दो अक्टूबर को पहले चरण की छात्रवृत्ति वितरित कर चुकी है। इसमें करीब डेढ़ लाख छात्रों को छात्रवृत्ति दी गई थी। मुख्यमंत्री ने 30 नवंबर तक बचे हुए छात्रों को भी सारी छात्रवृत्ति देने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत 12.17 लाख और छात्र-छात्राओं को गुरुवार को मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग से छात्रवृत्ति देंगे।

Related Articles

Back to top button