ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
मनोरंजन

KRK ने दीपिका पादुकोण का उड़ाया मजाक, ’83’ के ट्रेलर में एक्ट्रेस को बताया रमीज राजा

नई दिल्ली। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 83 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया। फिल्म की कहानी 1983 के उस ऐतिहासिक क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है, जिसमें कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्डस के मैदान पर पहला वर्ल्ड कप जीता था। एक तरफ जहां हर किसी ने ट्रेलर की तारीफ की है वहीं फिल्म क्रिटक कमाल राशीद खान यानि केआरके ने एक दीपिका का मजाक उड़ाया है।

KRK ने उड़ाया दीपिका का मजाक

केआरके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। जो कि फिल्म 83 के ट्रेलर की एक स्टिल फोटो है। इस फोटो में कपिल देव का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह उनके बिल्कुल 83 वाले लुक में खड़े हैं। तो साथ हैं फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार निभा रहीं दीपिका पादुकोण। इस तस्वीर को शेयर करते हुए केआरके ने कैप्शन में लिखा,’कपिल देव और रमीज राजा साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं।’

लोगों ने सुनाई खरी खोटी

बता दें कि रमीज राजा पाकिस्तान टीम के साथ साल 1985 से लेकर 1997 कर जुड़े थे। साल 1996 में इन्हें पाकिस्तान के टेस्ट टीम का कैप्टन बनाया गया था। पर साल 1983 जिस साल भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप जीता था, तब ये पाकिस्तान टीम का हिस्सा नहीं थे। केआरके की इस पोस्ट पर कुछ लोग तो इसे फनी बता रहे हैं, वहीं कुछ का कहना है कि ये सिर्फ एक पीजे है

24 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

हाल ही में रिलीज हुए 83 के ट्रेलर को देख लोगों की सांसे थम गईं। दरअसल जब भारत और वेस्ट इंडीज के बीच वर्ल्ड कप के लिए फाइनल मुकाबला चल रहा था तो बीबीसी की हड़ताल के कारण इस मैच को कोई लाइव नहीं देख पाया। भारत के लिए क्रिकेट में इतना बड़ा मुकाबला जीतना किसी सपने सरीखा ही था, जिसे कपिल और टीम ने सच कर दिखाया।

Related Articles

Back to top button