ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
मनोरंजन

‘तड़प’ की स्क्रीनिंग में गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी संग पहुंचे क्रिकेटर केएल राहुल, शेट्टी परिवार के साथ एक ही फ्रेम में पहली बार

नई दिल्ली। 3 दिसम्बर शेट्टी परिवार के लिए बड़ा दिन है। सुनील शेट्टी और माना शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी तड़प के साथ बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले बुधवार रात को मुंबई में खास मेहमानों के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गयी थी, जिसमें एक स्पेशल गेस्ट पर सभी की नजरें जमी रहीं। यह थे क्रिकेटर केएल राहुल, जिनके साथ अथिया शेट्टी रिलेशनशिप में हैं।

राहुल, इस स्क्रीनिंग में अथिया के साथ हाथों में हाथ डालकर पहुंचे और दोनों की कैमिस्ट्री देखने लायक थी। सोशल मीडिया में तो फैंस दोनों को पहले भी साथ में देख चुके हैं, मगर शेट्टी परिवार की किसी इवेंट में केएल राहुल पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आये, बिल्कुल परिवार के किसी खास सदस्य की तरह।

अथिया शेट्टी ने सलमान खान निर्मित फिल्म हीरो से आदित्य पंचोली के बेट सूरज के साथ बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया था। इसके बाद अर्जुन कपूर के साथ मुबारकां में नजर आयीं। अथिया की आखिरी रिलीज फिल्म मोतीचूर चकनाचूर है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ पेयरअप हुई थीं। अथिया फिलहाल फुटबालर अफशों आशिक की बायोपिक होप सोलो की शूटिंग कर रही हैं। अब उनके छोटे भाई बॉलीवुड पारी शुरू कर रहे हैं।

स्क्रीनिंग में इंडस्ट्री से सुनील शेट्टी के दोस्त और करीबी शामिल हुए। सलमान खान, आयुष शर्मा के साथ स्क्रीनिंग में पहुंचे। इनके अलावा हर्षवर्धन कपूर, हिमेश रेशमिया, नितेश तिवारी, अभिमन्यु दसानी, संगीता बिजलानी, कृति खरबंदा, जायद खान, गुलशन ग्रोवर, काजोल, अर्जुन रामपाल, दिशा पाटनी, संजय कपूर-महीप संधू, एशा देओल-भरत तखतानी, रितेश देशमुख-जिनिलिया डिसूजा, भाग्यश्री, शनाया कपूर, अनुपम खेर, हार्दिक पंड्या, फरदीन खान, गौतम गुलाटी, सोहेल खान, निर्वाण खान स्क्रीनिंग में शामिल हुए।

तड़प रोमांटिक-एक्शन फिल्म है, जिसका साजिद नाडियाडवाला ने तड़प का निर्माण और मिलन लूथरिया ने निर्देशन किया है। यह तेलुगु हिट आरएक्स 100 का आधिकारिक रीमेक है। फिल्म में तारा सुतारिया फीमेल लीड रोल में हैं। तड़प में सुनील शेट्टी भी एक किरदार नजर आएंगे। तड़प का पहला पोस्टर अक्षय कुमार ने लॉन्च किया था।

Related Articles

Back to top button