ब्रेकिंग
Chandigarh Crime: सेक्टर 22B में मंदिर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, ऑटो सवार एक युवक की मौत, 2 घायल Kheda Murder Case: चरित्र पर शक में हैवान बना पति, गूगल पर सजा सर्च कर गर्भवती पत्नी को दी खौफनाक मौ... Earthquake Today: 3 घंटे के भीतर 4 देशों में लगे भूकंप के झटके, तिब्बत में फिर कांपी धरती भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग
दिल्ली/NCR

धुंध, सर्दी और जहरीली हवा… दिल्ली में मौसम के बदलते रंग, तमिलनाडु में बारिश से त्राहिमाम; जानें इन राज्यों का हाल

देशभर से मानसून की वापसी हो चुकी है. राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में सर्दी ने दस्तक दे दी है. लोगों को सुबह शाम गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है. वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग ने चेन्नई, वेल्लोर और रानीपेट सहित तमिलनाडु के सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट और राज्य के कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

दिल्ली में मौसम साफ बना हुआ है. बुधवार को बादल छाए रहे. सुबह और शाम में हल्की सर्दी महसूस की जा रही है. दशहरा के बाद से राजधानी की हवा की गुणवत्ता में लगातार खराबी दर्ज की जा रही है. बुधवार को कई जगहों का एक्यूआई काफी खराब रहा. दिल्ली के आनंद विहार में AQI 400 के पार पहुंच गया, जो काफी खराब स्तर का रहा. सीमावर्ती राज्यों से पराली जलाने के मामले भी सामने आए हैं. उपग्रह से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को पंजाब में 99, उत्तर प्रदेश में 59, हरियाणा में 14 और दिल्ली में 1 पराली जलाने के मामले सामने आए.

दिल्ली-NCR में साफ रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर इलाके में इस सप्ताह मौसम साफ रहेगा. 17 से 21 अक्टूबर तक मौसम में कोई बदलाव नहीं रहेगा. दिन में बादल छाए रह सकते हैं. सूरज की लुकाछुपी का दौर बना रहेगा. सोमवार तक दोपहर में मौसम हल्का गर्म रहेगा. रात में तापमान गिरने से मौसम ठंडा होने लगा है. लोगों ने एसी और कूलरों को बंद कर दिया है. रात में पंखों की स्पीड भी कम हो गई है. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में सोमवार तक कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. आईएमडी के अनुसार, मंगलवार को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है.

उत्तर प्रदेश में गुलाबी सर्दी की दस्तक

उत्तर प्रदेश में बारिश और उमस भरी गर्मी का दौरन खत्म हो गया है. मौसम में भी तेजी से बदलाव होने लगा है. दिन में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोत्तरी रह रही है. वहीं रात में गुलाबी सर्दी का एहसास होने लगा है. मौसम विभाग ने अक्टूबर के अंत तक प्रदेश में सर्दी पड़ने का अनुमान जताया है. इस बार हुई भारी बारिश से कड़ाके की सर्दी पड़ने की आशंका जताई जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, 17 से 20 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. बारिश को लेकर यहां कोई अलर्ट नहीं है. बीच-बीच में बादलों की आवाजाही रह सकती है. पश्चिमी हवाओं के चलने से न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट देखी जा सकती है.

तमिलनाडु में बारिश का कहर, ट्रेनें-उड़ाने रद्द

देश के दक्षिण राज्यों में मानसून की विदाई के बाबजूद बारिश अपना कहर बरपा रही है. तमिलनाडु में भारी बारिश ने हालत खराब कर दिए हैं. आईएमडी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के कारण तमिलनाडु में भारी बारिश हो रही है. चेन्नई सहित राज्य के कई हिस्सों में जलभराव की खबरें हैं. चेन्नई में सड़कों और गलियों में पानी भरा हुआ है. लोगों को घुटनों तक पानी से गुजरते हुए देखा जा सकता है. भारी बारिश को देखते हुए राज्य के कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए हैं. कई इलाकों में बस सेवाएं प्रभावित हुईं हैं. दक्षिण रेलवे ने जलभराव के कारण चेन्नई सेंट्रल-मैसूर कावेरी एक्सप्रेस समेत चार एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है. इसके अलावा कई घरेलू उड़ानें केंसिल की हैं.

Related Articles

Back to top button