ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

स्मृति ईरानी के शपथ लेते PM मोदी सहित सभी सांसदो ने ऐसे किया अभिनंदन

नई दिल्लीः अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराकर पहली बार निचले सदन के सदस्य के रुप में पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को जब 17वीं लोकसभा के सदस्य के रुप में शपथ ली तो उनकी पार्टी के सदस्यों ने काफी देर तक मेजें थपथपाकर उनका अभिनंदन किया।जैसे ही स्मृति का नाम शपथ ग्रहण के लिए बोला गया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, अन्य केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों समेत सत्तारुढ़ भाजपा सदस्यों को देर तक मेजें थपथपाते देखा गया।

स्मृति ईरानी ने हिंदी में शपथ लेने के बाद कार्यवाहक लोकसभाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार का अभिनंदन किया। उन्होंने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं का भी हाथ जोड़कर अभिनंदन किया। सोनिया ने भी हाथ जोड़कर स्मृति का अभिवादन किया।सदन में राहुल गांधी उपस्थित नहीं थे।

गौरतलब है कि केंद्रीय कपड़ा मंत्री ईरानी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा क्षेत्र से राहुल गांधी को 55 हजार वोटों के अंतर से पराजित किया। लंबे समय से गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाली इस सीट पर भाजपा नेता की जीत अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button