ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

रियल एस्टेट घोटाला मामले में पोंटी चड्ढा के बेटे को मिली जमानत

नई दिल्लीः शराब कारोबारी दिवंगत पोंटी चड्ढा के बेटे मनप्रीत सिंह चड्ढा को कथित रियल एस्टेट घोटाला मामले में सोमवार को जमानत दे दी गई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गुलशन कुमार ने मनप्रीत को 50,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही रकम की दो जमानत राशियों पर राहत दी। उसे दिल्ली हवाईअड्डे पर उस समय पकड़ा गया जब वह बुधवार को फुकेट के लिए रवाना हो रहा था। हालांकि, अदालत ने उस पर कई शर्तें लगाई हैं। जिनमें पूर्व अनुमति के बगैर देश छोड़कर ना जाना भी शामिल है। उसने दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ईओडब्ल्यूी से भी पूछा कि अन्य निवेशकों के दावों पर जनवरी 2018 और जून 2019 के बीच कोई जांच क्यों नहीं की गई।

एक मजिस्ट्रेट अदालत ने 13 जून को उसे जमानत देने से इनकार करते हुए कहा था कि हजारों निवेशक प्रभावित हुए और केवल कुछ ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। चड्ढा उप्पल-चड्ढा हाई-टेक डेवलेपर्स प्राइवेट लिमिटेड का निदेशक है। पुलिस ने कहा था कि अभी तक 29 पीड़तिों ने पुलिस में शिकायत दी है। उन्होंने कपंनी पर आरोप लगाया कि उनसे जिन प्लॉटों का आवंटन करने का वादा किया था वे नहीं दिए और ना ही उनकी निवेश की गई राशि लौटाई। उन्होंने बताया कि इस मामले में चड्ढा के खिलाफ लुकआउट सकरुर्ल एलओसी जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य मामले के संबंध में उनके और वेव समूह के अन्य प्रमोटरों के खिलाफ भी एक मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button