ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

अगस्ता वेस्टलैंड केस में गवाह का आरोप- बयान देने के लिए किया उत्पीड़न, ED ने दी सफाई

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अगस्ता वेस्टलैंड मामले में शनिवार को महिपाल सिंह की याचिका पर अपना जवाब दाखिल किया। महिपाल सिंह ने याचिका में दावा किया है कि एजेंसी ने उन्हें अगस्ता वेस्टलैंड मामले में उद्योगपति रतुल पुरी के खिलाफ बयान देने के लिए मजबूर किया था। महिपाल सिंह अगस्ता वेस्टलैंड मामले में गवाह होने का दावा करते हैं। एजेंसी ने विशेष सीबीआई न्यायाधीश अरविंद कुमार के समक्ष दायर अपने जवाब में कहा है कि उक्त आवेदन निंदनीय है और इसे खारिज किया जाना चाहिए। महिपाल सिंह द्वारा दर्ज कराए गए बयानों पेश करते हुए ईडी ने कहा कि असत्य बयानी है, इससे अदालत का समय बर्बाद हुआ है।

ईडी के वकील विशेष्ज्ञ लोक अभियोजक डी.पी. सिंह ने कहा, ‘सवालों में ऐसा कुछ नहीं है, जिसका जवाब दिया जाए। महिपाल सिंह ने कहा है कि ‘मैं नहीं जानता’। यदि मैंने दबाव ही बनाया होता, तो मैं उन्हें यह लिखने की अनुमति देता कि ‘मैं नहीं जानता’?’ महिपाल सिंह की तरफ से पेश वकील आर. के. वाधवा और अजयेंद्र सिंह ने अदालत से कहा, ‘हमने अपनी शिकायत के साथ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) का दरवाजा खटखटाया है और मेरा मुवक्किल अपने बयान को वापस लेना चाहता है।’

अदालत ने गवाह महिपाल सिंह के आवेदन को मुख्य मामले के साथ नत्थी कर दिया और अब इस मामले की सुनवाई 18 सितंबर को मुख्य मामले के साथ होगी। पीठ ने शुक्रवार को कमलनाथ के भतीजे और उद्योगपति रतुल पुरी द्वारा अगस्ता वेस्टलैंड सौदा मामले में उनके खिलाफ दर्ज धनशोधन मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर अपना आदेश छह अगस्त के लिए सुरक्षित रख लिया है।

शुक्रवार को रतुल पुरी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान एक नाटकीय घटनाक्रम के तहत एक व्यक्ति दिल्ली अदालत में घुस गया। व्यक्ति ने खुद को महिपाल सिंह बताया और कहा कि वह (पुरी के पिता की कंपनी) मोसरबेयर का पूर्व कर्मचारी है। उसने मामले में गवाह होने का दावा करते हुए अदालत को बताया कि ईडी ने उसे प्रताड़ित किया और उसे एक बयान लिखने के लिए मजबूर किया। रतुल पुरी अपनी कंपनियों के माध्यम से अगस्ता वेस्टलैंड सौदे में कथित तौर पर रिश्वत लेने के लिए सवालों के घेरे में हैं। ईडी ने आरोप लगाया है कि रतुल पुरी के स्वामित्व वाली और उनके द्वारा संचालित कंपनियों से जुड़े खातों का इस्तेमाल वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदे में रिश्वत और काला धन प्राप्त करने के लिए किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button