ब्रेकिंग
Lormi News: ओम कलेक्शन दुकान में चोरी, 4 साल से काम कर रहे कर्मचारी ने गल्ले पर किया हाथ साफ कांकेर धान घोटाला: 3848 क्विंटल धान हेराफेरी मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मरकाटोला में किया चक्का ... अमृतसर में फर्जी ट्रैवल एजेंट्स का बड़ा फर्जीवाड़ा: 15 दिनों में 15 केस दर्ज, युवाओं को सावधान रहने क... Punjab Weather Update: पंजाब के 16 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, जानें मौसम का हाल जालंधर में गैंगस्टर का खौफ: फैशन स्टूडियो मालिक से 50 लाख की फिरौती मांगी, न देने पर जान से मारने की... किसान मजदूर संघर्ष समिति का बड़ा ऐलान: 21 जुलाई को दिल्ली में महा रैली, फ्री ट्रेड समझौते का करेंगे व... फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सी.आई.ए. स्टाफ ने 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हैर... PM Modi Jalandhar Visit: 17 जुलाई को पीएम मोदी देंगे पंजाब को बड़ी सौगात, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का... Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा रेट बंगा में फायरिंग से फैली सनसनी: मोहल्ले में चल रहे कार्यक्रम के दौरान चली गोली, महिला सहित दो घायल
देश

आतंकवाद पर बोले रक्षा मंत्री – ‘जिन्होंने आतंकवाद को बढ़ाया, अब वे ही शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक सिस्टम चाहते हैं’

हैदराबाद। कश्मीर में बढ़ रही हलचल के बीच देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में आतंकवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने आतंकवाद को बढ़ाया या अप्रत्यक्ष तौर पर इसे बढ़ाने में मदद की वे लोग ही अब शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक सिस्टम चाहते हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा ‘ये नतीजा है जो सबको देखना चाहिए। जिन लोगों ने सालों तक आतंकवाद को बढ़ाने में मदद की या अप्रत्यक्ष तौर पर इसके लिए सहयोग किया। अब वे लोग ही संकेत दे रहे हैं कि उन्हें शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक सिस्टम की दरकार है।’

इसके पूर्व राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘आतंकवाद के मुद्दे पर हम दुनिया को ये बताने में कामयाब रहे हैं कि आतंकवाद हर किसी के लिए आतंकवाद ही है। हमने दुनिया को कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस से कम कुछ भी स्वीकार्य नहीं है।’

बता दें कि भारत लंबे वक्त से आतंकवाद की समस्या से जूझ रहा है। कश्मीर सहित सीमावर्ती इलाकों में कई बार आतंकी हमले होने के साथ ही आतंकी घुसपैठ की कोशिश होती रही है। हाल ही में पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर भी आतंकी हमला हुआ था, जिसमें सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे।

आतंकी खतरे के चलते ही शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा को सस्पैंड करने के साथ ही कश्मीर में मौजूद सैलानियों को तत्काल कश्मीर छोड़ने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button