ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...
देश

अलीगढ़ में मस्जिद की छत पर अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा अलर्ट

अलीगढ़। बीच राह पर हनुमान चालीसा व नमाज पर रोक के चलते शुक्रवार को अलीगढ़ प्रशासन अलर्ट रहा। संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात रही और आरएएफ ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान ऊपर कोट स्थित शहर की बू अली शाह मस्जिद की छत पर नमाज अदा की गई। अंदर जगह न होने की वजह से अब तक सड़क पर नमाज होती थी।

हालांकि जीटी रोड पर कवरकुत्ता स्थित अमीरुद्दीन मस्जिद के बाहर खुले में नमाज अदा की गई। इस मस्जिद में अंदर जगह नहीं और छत भी नहीं है। यहां अपर आयुक्त जिला पंचायत अली वारिश मौजूद थे। इसके बाद भी सड़क पर नमाज पढ़ने से नमाजियों को रोका नहीं जा सका। इस पर हिदू जागरण मंच ने सख्त नाराजगी जताई है।

पिछले शुक्रवार को इस मस्जिद के बाहर सड़क पर नमाज होने पर जिला प्रशासन ने इमाम को नोटिस जारी किया था। इसके बाद मुफ्ती खालिद हमीद ने सड़क की जगह मस्जिदों की छत पर नमाज पढ़ने की अपील की थी। इसका असर शुक्रवार को देखा भी गया। दोपहर 1.30 बजे बू अली शाह मस्जिद कमेटी के पदाधिकारी पहले से मौजूद थे। वे नमाज के लिए आने वाले लोगों को छत पर जाने के निर्देश दे रहे थे।

कवरकुत्ता स्थित मस्जिद के बाहर नमाज होने पर हिदू जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री डॉ. सुरेंद्र सिंह भगौर ने कहा कि प्रशासन जब सड़क पर नमाज पढ़ने से नहीं रोक सकता है, तो वह भी हनुमान चालीसा और आरती सड़क पर करेंगे। शनिवार को इस संबंध में रणनीति बनाई जाएगी।

19 जून को सासनी गेट क्षेत्र में सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया था, जिससे इलाके में काफी देर जाम लगा रहा था। इसके चलते डीएम चंद्रभूषण सिंह ने सड़क पर हनुमान चालीसा व नमाज पर रोक लगा दी थी। इस संबंध में 22 जुलाई को आदेश जारी किया गया। उनका कहना था कि शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। सड़क पर नमाज व हनुमान चालीसा से यातायात प्रभावित होता है। पारंपरिक धार्मिक कार्यक्रमों पर कोई रोक नहीं है।

शहर में शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में पुलिस-प्रशानिक अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी में मस्जिदों में नमाज अदा हुई है। कहीं भी सड़क पर नमाज नहीं हुई, फिर भी अगर कहीं ऐसा हुआ है तो जांच कराकर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। – आकाश कुलहरि, एसएसपी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button