ब्रेकिंग
पंचकर्म चिकित्सा उपकरणों के लिए देश भर में तय होंगे एक जैसे मानक मालगाड़ी की चपेट में आने से डेढ़ साल के बाघ शावक की दर्दनाक मौत, रातभर दहाड़ती रही मां बालाघाट में शिकार के लिए बिछाए गए बिजली करंट की चपेट में आने से तेंदुए की मौत मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा पर सनसनीखेज वारदात, दीपावली मनाने आई पुणे की एयर होस्टेस की चाकू गोदकर ह... सिवनी के जनता नगर में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी मध्य प्रदेश के सागर में फिर गरमाया शराब से मौत का मामला, सरकारी दुकान की शराब पीने से एक की संदिग्ध ... पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ पर्दाफाश, पूर्व पति के जरिए आतंकवादियों के जाल में फंसी मुख्य आरोपी महिला झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन
विदेश

15 आतंकियों के साथ POK में देखा गया मसूद अजहर का भाई इब्राहिम अजहर: सूत्र

संयुक्त राष्ट्र से प्रतिबंधित और आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का भाई इब्राहिम अजहर जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। सूत्रों ​के अनुसार पीओके में इब्राहिम अजहर 15 आतंकियों के साथ देखा गया है।

सूत्रों ने बताया कि इब्राहिम अपने 15 आतंकी गुर्गों के साथ मरकज, सनान बिन सलमा, तरनब फार्म, पेशावर और खैबर पख्तूनख्वा के अलग अलग आतंकी कैंपों में देखा गया है। पाकिस्तान स्थित खैबर पख्तूनख्वा के जमरूद इलाके में इन आतंकी गुर्गों की ट्रेनिंग हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि इन सभी 15 आतंकियों को जम्मू कश्मीर में घुसपैठ कराने के लिए खास तौर पर प्रशिक्षित किया गया है।

बता दें कि इब्राहिम ने पहले भी उसने जम्मू-कश्मीर में घुसने की कोशिश की थी लेकिन सुरक्षाबलों ने उसकी कोशिश को नाकाम कर दिया था और वह भाग गया था। लेकिन अब वह एक बार फिर से घाटी में घुसने का प्रयास कर रहा है।

गौरतलब है कि इब्राहिम अजहर के दो आतंकी बेटे उस्मान हैदर और मोहम्मद उमर को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की गोली का शिकार होना पड़ा था और वह अपने दोनो बेटों की मौत का बदला लेना चाहता है और उसी के लिए घाटी में घुसने की कोशिश कर रहा है। इब्राहिम अजहर कंधार विमान अपहरण में भी शामिल था। इब्राहिम के बेटे ने अक्तूबर 2018 में जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की थी। और उसे पुलवामा के अवंतिपुरा इलाके में 30 अक्तूबर, 2018 को भारतीय सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। इसके अलावा मसूद अजहर के साले अब्दुल रशीद का बेटा ताल्हा रशीद भी छह नवंबर, 2018 को सुरक्षा बलों के हाथों मारा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button