ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
देश

दुकानदार को चाकू मारने वाले दो आरोपित और एक अपचारी गिरफ्तार, चाकू बरामद

रायपुर। रायपुर के दलदलसिवनी क्षेत्र में समोसा बेचने वाले दुकानदार को चाकू मारकर घायल करने वाले तीन लोगों को पंडरी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक अपचारी बालक है। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तीन चाकू बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपितों का आर्म्स एक्ट में चालान किया है।

दलदलसिवनी एकता चौक के पास समोसा दुकान चलाने वाले जयदास मानिकपुरी ने पंडरी पुलिस को बताया कि तीन दिसंबर को दुकान पर ग्राहक नहीं होने से वह शाम के समय मोबाइल देख रहा था। उसी समय मुस्तकिम, जालम पटेल अपने एक अन्य साथी के साथ आकर पहले धमकी देने लगे। इसके बाद अनावश्यक गाली गलौज करने लगे। उनके इस हरकत का विरोध किया तो तीनों दुकान पर ही मारपीट करने लगे। हाकी लेकर आए एक आरोपित ने सिर पर वार कर दिया। लहूलुहान होने के बाद तीनों ने चाकू निकालकर दाहिने हाथ में चाकू से वार करने के बाद फरार हो गए

जयदास मानिकपुरी की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद पुलिस तीनों आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी। तीनों आरोपित वारदात के बाद घर से फरार थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद लगातार दबिश देने के बाद भी जब आरोपित पकड़े नहीं गए तो पुलिस ने मुखबिर को लगाया। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने मोवा निवासी शेख मुस्तकिम, जालम पटेल एवं एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर तीन चाकू बरामद किया। विधि के साथ संघर्षरत एक बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तीन चाकू बरामद किया।

Related Articles

Back to top button