ब्रेकिंग
तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ...
देश

रायपुर पुलिस ने साईं प्रकाश प्रापर्टी डेवलपमेंट लिमिटेड चिटफंड कंपनी के संचालक को शहडोल से पकड़ा

रायपुर। राजधानी समेत पूरे प्रदेश के लोगों का पैसा दुगना करने के नाम पर करोड़ों की वसूली कर फरार हुई साईं प्रकाश प्रापर्टी डेवलपमेंट लिमिटेड चिटफंड कंपनी का फरार डायरेक्टर मृगेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रायपुर की आजाद नगर थाने की पुलिस उसे मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी से रायपुर पुलिस गिरफ्तार कर लाई। आरोपित डायरेक्टर मृगेंद्र सिंह चिटफंड कंपनी में जमा पैसा लेकर कई सालों से फरार था। फरारी के दौरान भेष बदलकर रेत खदान में काम कर रहा था। कंपनी के दो डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह और रणविजय सिंह राजस्थान और भुवनेश्वर जेल जेल में पहले से हैं। पुलिस के मुताबिक कंपनी के तीन डायरेक्टर अभी भी है फरार हैं। मप्र के उमरिया जिले के मानपुर में पुलिस ने 200 एकड़ जमीन के दस्तावेज भी जब्त किया है।

सनसाइन इंफ्राविल्ड चिटफंड कंपनी के दो संचालकों को राजनांदगांव पुलिस ने कोरबा से जेल से गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। दोनों आरोपित मध्यप्रदेश भिंड के रहने वाले हैं। धोखाधाड़ी कर चार साल से फरार आरोपित संचालकों ने 27730 निवेशकों से 37 करोड़ 48 लाख 81 हजार 165 रुपये की धोखाधड़ी की थी। कंपनी के संचालक सुरेंद्र सिंह बघेल, धरम सिंह कुशवाहा, मुकेश सिंह, बनवारी लाल बघेल, वकील सिंह, संजीव सिंह और राजवीर सिंह राजनांदगांव जिले के साथ प्रदेश के अन्य जिलाें में भी विभिन्न स्कीम, एफडी, डिपाजिट, आरडी, पेंशन प्लान और फिक्स डिपाजिट सहित अन्य लुभावने तरीकों से निवेशकों को लालच देकर वर्ष 2010 से 2015 तक कंपनी में पैसा जमा कराया था। निवेशकों से रुपये लेने के बाद सभी आरोपित फरार हो गए थे।

Related Articles

Back to top button