ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
देश

जलाशय की एक – एक बूंद पानी कीमती, बचाने के प्रयास

बिलासपुर। जलाशय में एक एक बूंद पानी कीमती है। इसके बचाने के लिए प्रयासरत हैं। उक्त बातेें जल संसाधन विभाग द्वारा मटियाडाड़ जलाशय निर्माण के भूमि पूजन विधायक डा. केके ध्रुव ने कही।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से दानीकुंडी में उक्त जलाशय के जीर्णोद्धार की मांग ग्रामीणों ने की थी। इसकी स्वीकृति मिल गई है। इसकी निर्माण एजेंसी जल संसाधन संभाग मरवाही है। निर्माण कार्य के भूमिपूजन अवसर पर मरवाही विधायक डा. ध्रुव ने कहा प्रदेश की सरकार किसानों की हितैषी है। लोगों की समस्याओं की जानकारी मिलते ही दूर की जा रही है। जिले में वर्षों से लोगों की मांग कांग्रेस सरकार की आने के बाद पूरी हो रही है। प्रदेश सरकार की योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्र का विकास हो रहा है।
उन्होंने ग्रामीणें को इसके बारे में बताया। इस मौके पर मरवाही जनपद पंचायत के अध्यक्ष प्रताप सिंह मरावी ,सरपंच संघ के अध्यक्ष गजरूप सिंह ,जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष अजय राय , कांग्रेस के जिला महामंत्री नारायण शर्मा एवं कांग्रेस के प्रदेश सचिव भोला नायक, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव रतन केशरवानी, सरपंच संजय सिंह, एसपी सिंह, डीपी यादव अनुरागी,बीपी वर्मा, केपी तिवारी, सुखदेव सिंह, वरुण कुमार, राजेश कुमार, समय लाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
हाथी प्रभावितों से विधायक ने ली जानकारी
मरवाही वन मंडल के अंतर्गत जंगली हाथियों के कारण लोग परेशान हैं कोरबा और मध्यप्रदेश की ओर से हाथियों के आवाजाही के कारण खेतों को चरने से किसान को नुकासान पहुंचा है। बीते दस दिन पहले मरवाही क्षेत्र में आए 40 हाथियों के दल ने नाका ,मगुरदा गांव में कई किसानों की धान व अन्य फसल को चौपट कर दिया था। यहां तक की बाड़ी में लगे सब्जियों को भी तहस नहस कर दिया था। किसानों की इन्ही नुकसानों का आंकलन व निरीक्षण करने मरवाही विधायक डा. केके ध्रुव पहुंचे।
ज्ञात हो जंगल के कोरबा से लेकर जनकपुर सीधी से सटे होने के कारण हर दो महीने में हाथियों का आना जाना है। यही कारण है कि मरवाही क्षेत्र के सेमरदर्र्री, नाका, मगुरदा,कटरा,बेलझिरिया व उषाढ़ जैसे गांवों में इन हाथियों का आतंक के कारण लोग परेशान रहते हैं।

Related Articles

Back to top button