ब्रेकिंग
Odisha Vigilance Raid: असिस्टेंट इंजीनियर की काली कमाई का खुलासा; ₹2.4 करोड़ कैश और आलीशान घरों का जख... Nashik Case Update: टीसीएस कर्मचारी से यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामला; आरोपी निदा खान से पूछताछ में... Delhi Fire Service Crisis: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली फायर विभाग की पोल खुली; 15 साल से नहीं... Shamli Religious Conversion Case: प्रेमजाल, धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग; दवा कारोबारी के बेटे के निकाह ... Weather Forecast: कहीं लू का सितम तो कहीं मानसून की दस्तक; यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में बारिश का अ... IGI Airport News: दिल्ली में तेज आंधी-बारिश का कहर; एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त, उड़ानें प्रभाव... Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ...
देश

भारत रत्न बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर एसईसीएल ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित

बिलासपुर। सोमवार को एसईसील मुख्यालय प्रांगण में भारत-रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एपी पण्डा, मुख्य सतर्कता अधिकारी बीपी शर्मा, निदेशक तकनीकी (संचालन) एमके प्रसाद, निदेशक (वित्त सह कार्मिक) एसएम चौधरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एसके पाल साहब एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में श्रद्धासुमन अर्पित कर स्मरण किया गया

कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं गौतम बुद्ध के चित्र के समीप उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप-प्रज्ज्वलित किया गया उपरांत पुष्प अर्पित किया गया। इस अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय प्रांगण स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा में उपस्थित अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एपी पण्डा, मुख्य सतर्कता अधिकारी बीपी शर्मा, निदेशक तकनीकी (संचालन) एमके प्रसाद, निदेशक (वित्त सह कार्मिक) एसएम चौधरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एसके पाल साहब एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किए।

इस अवसर पर रामसिंह एवं दिशा खोब्रागढ़े ने महात्मा गौतम बुद्ध, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के चित्र के समीप ’बुद्ध वंदना’ व ’पंचशील पाठ’ किया। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उनके विचार व्यक्त किए। साथ ही उपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों को बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया।

Related Articles

Back to top button