ब्रेकिंग
IIT ISM धनबाद न्यूज़: निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा को मिलेगा 'महान शिक्षक पुरस्कार 2026' पलामू: सहिया गीता देवी हत्याकांड में FIR दर्ज, 48 घंटे में खुला Giridih Police Action: 13 चोरी की घटनाओं का खुलासा, सोना और नकदी के साथ सात अपराधी अरेस्ट Bokaro Steel Plant: विस्थापित अप्रेंटिस संघ का आंदोलन समाप्त, नियोजन पर बनी सहमति झारखंड: सरकारी स्कूलों में पोशाक और स्वेटर की राशि का इंतजार Hazaribagh Crime: संजीव बेदिया के अंगरक्षक निरंजन महतो की संदिग्ध मौत, जांच शुरू चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: 35 वार्डों के मतदान केंद्रों की ड्राफ्ट सूची जारी जालंधर न्यूज़: गर्लफ्रेंड के घर युवक की मौत मामले में नया मोड़, बहन ने किया हत्या का दावा अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: 15 दिसंबर से मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा पंजाब में हड़ताली कर्मचारियों पर सरकार सख्त: मांगी गैरहाजिर कर्मियों की लिस्ट
देश

कोरोना टीकाकरण: बिलासपुर में 12 से 17 साल तक के बच्चों की सूची होगी तैयार

बिलासपुर। 18 साल से ऊपर आयु वर्ग का कोरोना टीकाकरण अभियान अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अब केंद्र स्तर पर बच्चों के टीकाकरण की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी शासकीय व निजी स्कूल से 12 से 17 साल तक के बच्चों की सूची तैयार कर रखने के निर्देश दिए हैं।

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के फैलने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में कोरोना टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। वहीं मौजूदा स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले एक से दो महीने के भीतर शत—प्रतिशत टीकाकरण पूरा कर लिया जाएगा।

इन सब के बाद भी 18 साल से नीचे आयु वर्ग वाले टीकाकरण के दायरे से बाहर चल रहे हैं। वहीं इनके लिए टीका बनाने की प्रक्रिया चल रही है। केंद्र सरकार के मुताबिक सबसे पहले 12 से 17 साल तक के बच्चों को टीका लगाया जाना है। हालांकि यह टीका कब से लगेगा, इसकी पुष्टि तो नहीं की गई हैं।

लेकिन तैयारी करने कहा गया है। इसी के तहत स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों को सभी बच्चों की सूची तैयार करने के निर्देश दिया है। इसके तहत बच्चों का मोबाइल नंबर, आधार कार्ड व पता का उल्लेख करने के निर्देश है। साफ है कि अब जल्द ही इस आयु वर्ग का कोरोना टीकाकरण शुरू हो जाएगा।

स्कूलों में लगेगा टीका

जानकारी के मुताबिक 12 से 17 साल आयु वर्ग का टीकाकरण स्कूल स्तर पर ही किया जाएगा। बच्चों की सूची मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम एक एक कर सभी स्कूल में जाकर बच्चों को टीका लगाते हुए कोरोना से सुरक्षित करेगे।

Related Articles

Back to top button