ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
देश

मुजफ्फरनगर: दुष्कर्म मामले का आरोपी स्कूल प्रबंधक पुलिस के हत्थे चढ़ा, गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: जिले में व्यावहारिक परीक्षा की आड़ में दो लड़कियों को दूसरे स्कूल ले जाकर उनसे बलात्कार करने की कोशिश के आरोपी स्कूल प्रबंधक को मंगलवार देर रात को पुरकाजी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि स्कूल प्रबंधक फरार था। अर्जुन सिंह को पकड़ लिया गया जबकि अन्य आरोपी प्रबंधक योगेश चौहान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया और 21 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस बीच, पुलिस ने मंगलवार शाम को दोनों लड़कियों को एक महिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया और आपराधिक दंड संहिता की धारा 364 के तहत उनके बयान दर्ज कराए।

मुजफ्फरनगर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया था कि स्कूल के दोनों प्रबंधक 17 लड़कियों को पुरकाजी इलाके के कम्हेडा गांव में व्यावहारिक परीक्षा के लिए एक अन्य स्कूल ले गए थे जहां उन्हें रात भर रहना था। एक अन्य स्कूल में रात को रुकने के दौरान प्रबंधकों ने दो लड़कियों को पानी में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद उनसे दुष्कर्म की कोशिश की। यह घटना तब सामने आयी जब लड़कियां घर लौटी और उन्होंने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी और उन्होंने पुरकाजी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी।

पुलिस ने मामले पर त्वरित कार्रवाई नहीं की। बहरहाल, भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय विधायक प्रमोद उत्वाल के हस्तक्षेप के बाद दोनों स्कूल प्रबंधकों पर मामला दर्ज किया गया। पुरकाजी पुलिस थाने के एसएचओ वी के सिंह का मामले में अपनी ड्यूटी में कथित तौर पर लापरवाही बरतने के लिए पुलिस लाइंस तबादला कर दिया गया। दोनों स्कूल प्रबंधकों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 328 और 354 तथा बाल यौन अपराध संरक्षण कानून की धारा सात और आठ के तहत मामला दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button