ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

‘मुझको हाईफाई लुगाई चाहिए’…बुलेट पर हीरोपंती पड़ी महंगी, पुलिस ने ठोंका 9 हजार का चालान

कानपुर: यूपी के कानपुर में एक युवक को बाइक पर हीरोपंती करते हुए रील बनाना महंगा पड़ गया। एक गाने पर बिना हेलमेट बुलेट चलाने वाले खालिद अहमद को कानपुर यातायात विभाग ने 9 हजार रुपया का चालान भेजा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लोग कमेंटस कर खूब मजे ले रहे हैं।

दरअसल, एक म्यूजिकल ऐप का इस्तेमाल करते हुए खालिद अहमद ने बुलेट चलाते हुए वीडियो बनाया। इस वीडियो में वह एक गाने की लिपसिंग करते हुए दिख रहा है। इस वीडियो में गाना चल रहा है- ‘मुझे एक ऐसी हाईफाई लुगाई चाहिए।’ जिसके बाद खालिद अहमद पर बिना हेलमेट ड्राइविंग समेत चार नियमों का उल्लंघन का आरोप में 9 हजार का चालान कट गया है। वहीं चालान होने के बाद युवक जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले में चालान प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि पुलिस ने अप्रैल में युवक का चालान काटा गया था। सोशल मीडिया पर वीडियो भी डिलीट कर दिया गया था। वीडियो कैसे वायरल हुआ, इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button