ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
देश

पूर्व SDM अनूप्रीत कौर खिलाफ मामला दर्ज, ऐसे की लाखों की ठगी

तरनतारन: अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे-54 को तैयार करने के लिए अलग-अलग गांवों की जमीन इकवायर करने बदले लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाली पूर्व एस.डी.एम. अनूप्रीत कौर खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। पूर्व एस.डी.एम. अनूप्रीत कौर खिलाफ एस.डी.एम. पट्टी के बयानों नीचे एक अन्य मामला दर्ज कर लिया गया है जिसमें मुलजिम पी.सी.एस. अधिकारी ने अपने सगे भाई के खाते में से 88 लाख 28 हजार 78 रुपए की राशि डालते हुए सरकार के साथ धोखाधड़ी की जानी पाई गई है। इस बाबत थाना सिटी तरनतारन में मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी अनुसार अमृतसर बठिंडा नेशनल हाईवे-54 को तैयार करने के लिए पट्टी सब डिवीजन अधीन आते 6 गांवों की जमीन इकवायर की गई थी। इस हाईवे को अमृतसर से बठिंडा तक तैयार करने के लिए कुल 558 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। उस मौके एस.डी.एम. पट्टी के पद पर तैनात पी.सी.एस. अधिकारी अनूप्रीत कौर की तरफ से अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए 3 करोड़ 80 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी किए जानी पाई गई थी। इसके अंतर्गत अनूप्रीत कौर खिलाफ दो मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इससे एस.डी.एम. तरनतारन के पद पर तैनात होने दौरान कई गांवों की जगह बाबत धोखाधड़ी किए जाना सामने आ रहा है। इसकी जांच जारी है।

इसी मामले से संबंधित जमीन इकवायर करने सम्बन्धित 2016 दौरान हुई धोखाधड़ी की जांच करने वाले एस.डी.एम. नवराज सिंह बराड़ की तरफ से रिपोर्ट तैयार करते हुए पुलिस विभाग को भेजी गई थी। इसमें यह बात सामने आई कि अनूप्रीत कौर ने अपने सगे भाई सन्दीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव नाग कलां जिला अमृतसर के खातों में बिना वजह 88 लाख 28 हजार 78 रुपए डालते हुए उसे लाभ पहुंचाया है और सरकार के साथ धोखाधड़ी की है।

इस मामले संबंधित ए.आई.जी. इन्वेस्टिगेशन व डायरैक्टर ब्यूरो आफ पंजाब चंडीगढ़ की तरफ से तुरंत मामला दर्ज करने के आदेश दिए गए। थाना सिटी तरनतारन में उस समय के एस.डी.एम. पट्टी नवराज सिंह बराड़ के बयानों नीचे अनूप्रीत कौर और उसके भाई सन्दीप सिंह खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच करनी शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button