ब्रेकिंग
क्या PCOD में मां बनना संभव है? एक्सपर्ट डॉ. चंचल शर्मा से जानें गर्भधारण और इलाज के उपाय CPL 2026 ABF vs TKR: रहकीम कॉर्नवॉल के ऑलराउंड खेल से जीता एंटीगा फाल्कंस, ट्रिनबागो को 8 रन से हराय... ईरान युद्ध के बीच पेंटागन में घमासान, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने रोके 45 प्रमोशन, 65% पैट्रियट मिसाइ... उबर ने किया 10% कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान, 3400 नौकरियां होंगी प्रभावित; भारत पर भी पड़ेगा असर 'मिर्जापुर: द मूवी' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत: अब तक 6 करोड़ से अधिक की कमाई राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय का दौर खत्म, गोविंद देव गिरी नए महासचिव, पूर्व एयर मार्शल बने CEO रायपुर सुसाइड केस में टिकरापारा पुलिस की लापरवाही, 47 दिन बाद भी SIT के हाथ खाली बिहार के बक्सर में दो शिक्षकों पर 12 छात्राओं से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोप, ग्रामीणों ने... बीकमपुर गांव में साले-बहनोई के विवाद में खूनी संघर्ष, 5 घायल कानपुर रेफर, आरोपी पवन की इलाज के दौरान... Bengal Politics: तृणमूल कार्यालय पर हमले को लेकर अभिषेक बनर्जी का तीखा हमला, हाईकोर्ट से संज्ञान लेन...
मनोरंजन

Bigg Boss 15: हाथ में झाड़ू लिए सबके पीछे भागी राखी सांवत, बोलीं- मैं सबकी बैंड बजा दूंगी..

नई दिल्ली। बिग बॉस 15 में आज कल राखी सावंत का राज चल रहा है। राखी सावंत हाल ही में पहली फाइनलिस्ट बन गई, इस तरह से वो आते ही शो में छा गईं है। कलर्स ने अपने ऑफिशियल अकाउंट एक प्रोमो शेयर किया है जिसे देख कर आप हैरान रह जाएंगे।

इस प्रोमो में राखी ने घर की जिम्मेदारी संभालते हुए सबको ठीक करने की ठान ली है। जैसा की सबको पता है कि बिग बॉस में बज़र बजते ही किसी को सोने की इजाजत नहीं होती। ऐसे में राखी ने हाथ में झाड़ू उठा रखी है और किसी को भी सोने नहीं दे रहीं। राखी बाकी कंटेस्टेंट्स को झाड़ू मार मार कर उठा रहीं हैं। वो कह कहीं हैं कि जो नहीं उठेगा उसकी इसी झाड़ू से बैंड बजा दूंगी

बिग बॉस 15 के हाल के एपिसोड में ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क के बीच घर में कुछ बड़े झगड़े देखने को मिले, जो प्रतियोगियों का भविष्य तय करेगा। हालांकि, ऐसा लगता है कि कुछ गलत हो गया, जबकि लगभग सभी कंटेस्टेंट्स ने काफी मेहनत की थी।

कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के अंतिम घोषणा का इंतजार कर रहे थे, उन्हें उम्मीद थी कि उन्हें जरूर सरप्राइज मिलेगा। पर जो फैसला आया वो हैरान कर देने वाला था। अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि टास्क के बाद सभी घरवाले बिग बॉस के फैसले को सुनने के लिए लाइन में लग जाते हैं।

बिग बॉस ने घोषणा की कि वीआईपी सदस्यों को अब डाउनग्रेड कर दिया गया है और उन्हें घर के गैर-वीआईपी सदस्यों के बराबर माना जाएगा। हालांकि यह वीआईपी के लिए एक दुखद खबर है, गैर-वीआईपी को घोषणा के बाद नाचते और जश्न मनाते देखा जा सकता है।

इस बीच, प्रोमो के दूसरे हिस्से में राजीव अदतिया घर में फूट-फूट कर रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। घर में दो गुटों के बीच उछल-कूद से नाराज कंटेस्टेंट का गुस्सा काफी बढ़ गया है। वह दोनों टीमों को चेतावनी देता है कि अब देखना मैं क्या करता हूं…। ‘भरोसा नहीं है ना मेरे ऊपर, अब देख भरोसा,’।

Related Articles

Back to top button