ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव
देश

भदोही: महिला के साथ अभद्रता, चार के खिलाफ मामला दर्ज

भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में दबंगों के खिलाफ सुरयावा थाना से पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर लौट रही एक महिला को पूर्व प्रधान और उसके तीन बेटों ने मारपीट करते हुए सड़क पर अभद्रता करने का मामला शुक्रवार को सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने बताया इस मामले में शुक्रवार को नज़रपुर गांव के पूर्व प्रधान राम अवतार मौर्या और उसके लड़के दीपक ,रौशन और सूरज सहित कुल चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। निरीक्षक भुवनेश्वर कुमार पांडेय ने बताया की मामला चुनावी रंजिश को लेकर है । इसमें गांव के पूर्व प्रधान और कोटेदार राम अवतार मौर्या का बड़ा लड़का दीपक मौर्या चुनाव लड़ा और हार गया इस चुनाव में वर्तमान प्रधान शिव शंकर यादव की मदद गांव के सुभाष मौर्या ने की थी, जिसकी वजह से पूर्व प्रधान राम अवतार और उसके बेटे लगातार सुभाष मौर्या के परिवार को प्रताड़ित कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवारर की शाम सुभाष के खेत में खड़ी फसल को बर्बाद करने पर उसकी पत्नी (45) पुलिस थाने में शिकायत करके लौट रही थी तभी बीच सड़क राम अवतार और उसके तीन बेटों ने शकुंतला पर हमला कर उसके साथ अभद्रता की । महिला को गांव की अन्य महिलाओं ने किसी तरह बचाया और अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया । पांडेय ने बताया महिला के साथ अभद्रता करने वालों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button