ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
देश

PM आवास पर हुई कैबिनेट बैठक खत्म, अमित शाह कश्मीर पर सदन में देंगे बयान

नई दिल्लीः पीएम नरेंद्र मोदी के आवास पर हुई कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। गृहमंत्री अमित शाह दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में आज कश्मीर पर सरकार की नीति के बारे में बयान देंगे। बता दें कि पीएम आवास पर हुई बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल मौजूद रहे। वहीं इससे पहले शाह प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचे और पीएम मोदी और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद के साथ मुलाकात की।

इससे पहले रविवार को भी अमित शाह ने गृह सचिव राजीव गौबा तथा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संसद भवन परिसर में घंटे भर चली इस हाईलैवल मीटिंग में सतर्कता ब्यूरो के प्रमुख अरविंद कुमार, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के प्रमुख सामंत कुमार गोयल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला नजरबंद
जम्मू-कश्मीर में जारी तनाव के बीच पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला को रविवार देर रात नजरबंद कर दिया गया। सज्जाद लोन को भी नजरबंद करने की सूचना है। यही नहीं कांग्रेस नेता उस्मान माजिद और माकपा नेता एम.वाई. तारिगामी को गिरफ्तार कर लिया गया। घाटी में धारा 144 लगा दी गई है और 10 जिलों में से 9 में एहतियात के तौर पर मोबाइल तथा इंटरनैट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। इसके अलावा स्कूल और कालेजों को भी बंद किया गया। राज्य में सचिवालय, पुलिस मुख्यालय, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। जम्मू में भी सी.आर.पी.एफ. की 40 टुकड़ियां तैनात कर दी गई हैं। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर राज्य को जम्मू, कश्मीर और लद्दाख कुल 3 भागों में विभक्त करने की भी अनौपचारिक चर्चा फिजाओं में गूंज रही है। इसी बीच महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा, हालात मुश्किल हैं लेकिन कोई हमारी प्रतिबद्धता को तोड़ नहीं पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button