ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

तेजस्वी-तेज प्रताप पर भड़के साधु, बोले- मेरे पास कोलकाता और आंध्र प्रदेश से आ गई हैं तस्वीरें, खोल दूंगा सारा पोल

पटना। लालू यादव (Lalu Yadav) के छोटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की शादी के बाद उनके मामा साधु यादव भड़के हुए हैं। वे लगातार लालू परिवार पर हमलावर हैं। साधु यादव (Sadhu Yadav) को तेजप्रताप यादव ने चैलेंज किया तो रविवार को मामा साधु ने कहा है कि कोलकाता और आंध्र प्रदेश से मेरे पास तस्वीरें आ गई हैं। उन्होंने कहा कि  लालू परिवार सुधर जाए वरना वक्त आने पर सबकी पोल खोलकर रख दूंगा। तेजप्रताप यादव (Tej pratap Yadav) को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि जिससे शादी हुई उसे तो रख नहीं पाए और हमको उपदेश दे रहे हैं।

‘कोलकाता और आंध्र प्रदेश से आ गईं है तस्वीरें’

साधु यादव ने लालू परिवार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि उनके पास कोलकाता और आंध्र प्रदेश से तस्वीरें आ गई हैं। सारी तस्वीरें मोबाइल में सेव हैं। अगर लालू यादव का परिवार नहीं सुधरता तो ये तस्वीरें सबके सामने रखूंगा। उन्होंने कहा कि, अगर तेजस्वी यादव को शादी ही करनी थी तो डंके की चोट पर शादी करते। ढोल नगाड़े के साथ शादी करने में क्या दिक्कत थी। आज मेरे समाज के लोग कह रहे हैं कि आपके भगीने ने ये क्या किया?

‘तेजस्वी-तेज प्रताप भी हो जाएंगे कंस’

लालू यादव बेटी ने साधु यादव के बयान के बाद ट्वीट कर उनकी तुलना कंस से की थी। इस पर साधु यादव ने कहा कि, बाल बच्चा होगा तो तेजस्वी और तेज प्रताप यादव भी उसके लिए कंस हो जाएंगे।

बहरूपिया हैं तेज प्रताप-साधु

साधु यादव ने तेज प्रताप यादव को बहरूपिया बताया है। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप कभी कृष्ण बन जाते हैं तो कभी शंकर। कृष्ण क्या कभी चुड़ी पहनते थे, क्या वे साड़ी पहनते थे। जिससे शादी की उसे रख नहीं पाए और मुझे उपदेश दे रहे हैं। शादी के बाद पत्नी को घर में रखते, सम्मान देते। वंश को आगे बढ़ाते। साधु यादव ने कहा कि कृष्ण पूरे समाज के थे ना कि एक परिवार के।

Related Articles

Back to top button