ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
देश

आज से ममता बनर्जी और अभिषेक का गोवा दौरा, विधानसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत करेंगी सीएम

कोलकाता। बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी आज शाम में एक बार फिर गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर जा रही हैं। ममता के साथ उनके भतीजे सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी होंगे। गोवा में फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीते दो महीने के भीतर ममता दूसरी बार गोवा के दौरे पर जा रही हैं। गोवा दौरे के दौरान ममता वहां विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार की भी शुरुआत करेंगी।

बता दें कि फरवरी में गोवा में विधासनभा चुनाव होने है। वहीं, इस साल की शुरुआत में हुए बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद से तृणमूल कांग्रेस राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पहुंच बढ़ाने के प्रयासों में जुटी है। इसके मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस भाजपा शासित गोवा, त्रिपुरा व अन्य राज्यों में पिछले कुछ समय से काफी सक्रिय है और लगातार जनसंपर्क बढ़ाने में जुटी है। खासकर गोवा में तृणमूल पूरा जोर लगा रही है और हाल में वहां के कई प्रमुख नेताओं को भी पार्टी में शामिल कराया है। वहीं, ममता के पिछले गोवा दौरे में टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने भी तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा था। टीएमसी में शामिल होने के बाद से पेस भी जोरदार तरीके से प्रचार कर रहे हैं।

गोवा में संगठन विस्तार में जुटी है तृणमूल कांग्रेस

उल्लेखनीय है कि तृणमूल गोवा में अपने संगठन के विस्तार में लगातार जुटी हुई है। माना जा रहा है कि ममता और अभिषेक अपने इस दौरे में गोवा में जमीनी स्तर पर संगठन और चुनाव प्रचार को बढ़ाने का तरीका वहां के स्थानीय पार्टी नेताओं के साथ मिलकर तय करेंगे। वह आम लोगों के ध्यान में उस विशेष कार्य को लाने का भी प्रयास करेंगे, जिसमें जमीनी स्तर पर सत्ता में लाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

महिलाओं के लिए गृहलक्ष्मी योजना का किया है वादा

इससे पहले तृणमूल कांग्रेस ने गोवा चुनाव के लिए एक दिन पहले शनिवार को बड़ी घोषणा भी की जिसमें सत्ता में आने पर गृहलक्ष्मी योजना शुरू करने की बात कही गई है। इस योजना के तहत गोवा प्रत्येक परिवार की महिलाओं को 5,000 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया गया है। यानी प्रत्येक महिला को प्रति वर्ष 60,000 रुपये तक मिलेंगे‌। तृणमूल कांग्रेस के मुताबिक इस योजना से गोवा के साढ़े तीन लाख परिवार लाभान्वित होंगे।

दिसंबर में पूर्वोत्तर राज्यों का करेंगी दौरा

बता दें कि गोवा के बाद ममता इस महीने के आखिर में पूर्वोत्तर राज्यों के दौरे पर रहेंगी जहां पर पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। 20 दिसंबर को उनके असम पहुंचने और कामाख्या मंदिर में पूजा- अर्चना करने की उम्मीद है। उसके बाद वह मेघालय की राजधानी शिलांग पहुंचेंगी, जहां पर वह पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी।

Related Articles

Back to top button