ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
देश

किरणमय नंदा का बड़ा बयान, कहा- UP चुनाव में दो अंकों में सिमट जाएगी BJP

गौरतलब है कि आजम वित्तीय अनियमितताओं के मामलों में अदालती कार्रवाई का सामना कर रहे हैं और इन दिनों जेल में बंद हैं।  उनके आवास पर बातचीत में नंदा ने कहा कि सपा की संगठनात्मक शक्ति में इजाफा हुआ है। पार्टी  मुरादाबाद मंडल की सभी सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में सपा की चुनावी तैयारियों की समीक्षा में स्पष्ट हो गया है कि भारी बहुमत से अखिलेश यादव दोबारा मुख्यमंत्री बन रहे हैं। इसका एकमात्र वजह समाज के सभी वर्गों में भाजपा के लिये भारी रोष है।  उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से समाज हित में काम करने वाले आजम खान के साथ सरकार ने विद्वेषपूर्ण तरीके से कानूनी कार्रवाई की है, उसी तरह से पूरे प्रदेश में फर्जी मुकदमे लगा कर निर्दोष लोगों को जेल भेजा गया
आजम खान का उदाहरण देते हुये नंदा ने कहा, ‘‘हमारे देश की विचार व्यवस्था ठीक नहीं है। अगर यह ठीक होती आज़म भाई जेल में नहीं होते। इसका सीधा असर न्यायपालिका पर लोगों के विश्वास पर पड़ा है। हम लोग चाहते हैं कि न्यायपालिका निष्पक्ष हो।”  तीनों कृषि कानूनों की वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और पंजाब में भाजपा समझ गई है कि उसके खाते में कोई सीट नहीं आएगी। खास तौर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है। इसलिए भयभीत होकर भाजपा ने ये कानून वापस लिया हैं। नंदा ने कहा कि ऐसा पहली बार देखा गया है कि भाजपा को जनता का डर पैदा हुआ हो और यह देश के किसानों की बदौलत हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button