कटरीना कैफ ने शेयर की शादी की नई तस्वीरें, कहा- ‘ये प्यार हमेशा ऐसे ही बना रहे’

नई दिल्ली। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बीते शुक्रवार 9 दिसंबर को हाई सिक्योरिटी के बीच शादी के बंधन में बंध गए हैं। अब कटरीना ने अपनी शादी के फंक्शन की नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपनी बहनों के साथ नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने अपनी बहनों को अपनी ताकत भी बताया है।
‘वो मेरी ताकत के स्तंभ हैं’
तस्वीरों को देखा जा सकता है कि कटरीना फूलों की चादर के बीच अपनी बहनों के साथ शादी के मंडप की ओर जाती हुई दिख रही हैं। बता दें कि ये शादी की इस रस्म को दुल्हन के भाईयों द्वारा निभाया जाता है। लेकिन कटरीना ने इस रस्म को अपनी बहनों के साथ पूरा किया है। इस दौरान कटरीना और उनकी बहनें बेहद खुश नजर आ रही हैं। तस्वीरों में कटरीना पारंपरिक गहनों और सुनहरे कलीरों के साथ लाल रंग के खूबसूरत लहंगे में परफेक्ट दुल्हन लग रही हैं।
इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘बड़ी होकर हम बहनों ने हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया है। वो मेरी ताकत के पिलर हैं और हम एक-दूसरे को जमीन से जोड़े रखते हैं… ये प्यार हमेशा ऐसे ही बना रहे।’
आपको बता दें कि इससे पहले अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर हल्दी सेरेमनी की तस्वीरों को शेयर किया था, जो उनके फैंस को खूब पसंद आईं थी। विक्की और कटरीना की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
ओटीटी प्लेटफॉर्म को बेच दी तस्वीरें?
वही कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कटरीना और विक्की कौशल ने अपने शादी के फंक्शन की तस्वीरों ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो को अच्छी खासी रकम में बेच दिया है और यही करण है कि शादी में आए लोगों को तस्वीरें खिंचने पर पाबंदी लगा दी थी।





