ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
विदेश

हिंद प्रशांत क्षेत्रों में सख्त भूमिका निभाना जारी रखेगा अमेरिका: एंटनी ब्लिंकन

जकार्ता। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि वाशिंगटन हिंद प्रशांत क्षेत्रों में अपनी स्थिर भूमिका निभाना जारी रखेगा। यह बात ब्लिंकन ने मंगलवार को इंडोनेशिया के जकार्ता में एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिका और हिंद प्रशांत क्षेत्रों पर टिप्पणी करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हिंद प्रशांत विश्व में आज सबसे तेजी से विकसित होने वाले क्षेत्र है।

ब्लिंकन ने कहा कि हिंद प्रशांत क्षेत्र में 21वीं सदी में जो कुछ भी होता है, उसका असर पूरे विश्व पर भी पड़ेगा। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि हिंद प्रशांत क्षेत्र सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाला क्षेत्र है। इसके चलते अमेरिका सतर्क रूप से यहां अपनी भूमिका निभाना जारी रखेगा। आपको बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री इंडोनेशिया के दौर पर हैं। इस दौरान उन्होंने सोमवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो से मुलाकात भी की। इस दौरान दोनों नेताओं ने हिंद प्रशांत में सुरक्षा और शांति को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने की जरूरत को लेकर भी चर्चा की। वहीं, इसमें दोनों देशों को साथ मिलकर कैसे काम करना है इस पर बातचीत भी की

गौरतलब है कि ग्रुप आफ सेवन (जी-7) के विदेश मंत्रियों ने रविवार को बीजिंग की जबरदस्ती लागू करने वाली आर्थिक नीतियों के बारे में चिंता व्यक्त की थी। इसके दो दिन बाद ब्लिंकन का यह बयान आया है। जी-7 सम्मेलन के विदेश मंत्रियों ने रविवार को पहली बार अपने समकक्षों आसियान देशों के साथ बातचीत की, जिसमें आस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और भारत भी शामिल थे। जी-7 सभा के दूसरे दिन आसियान देशों के 10 सदस्यों और तीन अन्य क्षेत्रीय शक्तियों से चीन की नितियों पर बातचीत की गई। लिज ट्रस ने लिवरपूल में जी-7 सम्मेलन को लेकर कहा कि इस बैठक से साफ हो गया है कि हम सब चीन की जबरदस्ती आर्थिक नीतियों को लेकर चिंतित हैं।

Related Articles

Back to top button