ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
देश

राजनाथ सिंह ने पाक को दिलाई उसके हार की याद, कहा- 1971 के युद्ध में भारत की जीत विश्व इतिहास की सबसे बड़ी जीत

नई दिल्ली। साल 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में राजधानी दिल्ली में ‘स्वर्णिम विजय पर्व’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते पाकिस्तान को भारत के हाथों मिली उसकी हार याद दिलाई। रक्षा मंत्री ने कहा कि 1971 के युद्ध में भारत की जीत विश्व इतिहास की सबसे बड़ी जीत साबित हुई। इस युद्ध में पाकिस्तान ने अपनी सेना का एक तिहाई, नौसेना का आधा और वायु सेना का एक चौथाई हिस्सा खो दिया था। 93,000 पाक सैनिकों का आत्मसमर्पण विश्व इतिहास में एक ऐतिहासिक आत्मसमर्पण था।

रक्षामंत्री ने कहा कि आज वो भारत के प्रत्येक सैनिक की वीरता और बलिदान को नमन करते हैं, जिसके कारण भारत ने 1971 का युद्ध जीता था। पूरा देश उनके अमिट बलिदान के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि आज हम बहुत खुश हैं कि पिछले 50 वर्षों में बांग्लादेश विकास के पथ पर आगे बढ़ा है।

पाकिस्तान की मिसाइलों का नाम क्रूर आक्रमणकारियों के नाम पर

वहीं, इसके पहले रविवार को कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान की मिसाइलों का नाम क्रूर आक्रमणकारियों- गौरी, गजनवी और अब्दाली के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने भारत पर आक्रमण किया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि दूसरी ओर, भारत ने अपनी मिसाइलों को ‘आकाश’, ‘पृथ्वी’ और ‘अग्नि’ नाम दिया है

1971 की यादें आज भी हर भारतीय के दिल में हैं ताजा

उद्घाटन के दौरान रक्षा मंत्री ने ‘स्वर्णिम विजय पर्व’ को एक त्योहार के रूप में मनाते हुए कहा कि यह 1971 के युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों की शानदार जीत की याद दिलाता है, जिसने दक्षिण एशिया के इतिहास और भूगोल को बदल दिया। उन्होंने कहा कि यह पर्व इस बात का प्रमाण है कि 1971 की यादें आज भी हर भारतीय के दिल में ताजा हैं। साथ ही, यह 1971 के युद्ध के दौरान हमारी सेना के जोश, जुनून और वीरता का प्रतीक है। यह हमें उसी उत्साह और जोश के साथ राष्ट्र की प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

Related Articles

Back to top button