ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

अखिलेश के विवादित बयान पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, कहा- ऐसा बोलने से पहले दो बार सोचना चाहिए

नई दिल्‍ली। सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव द्वारा बीजेपी नेताओं को लेकर दिए गए विवादित बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है। अनुराग ठाकुर ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा, ‘अखिलेश यादव की ओर से इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करना उनकी मानसिकता को दर्शाता है। अखिलेश के बयान से समाजवादी पार्टी (सपा) की चिंता के बारे में भी पता चलता है।’

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है और पूर्व सीएम से इसकी उम्मीद नहीं की जाती है। उन्हें ऐसा बोलने से पहले दो बार सोचना चाहिए। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि अखिलेश यादव ने अपनों से बड़ों के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया।

अखिलेश का विवादित बयान

बता दें कि पीएम मोदी के काशी दौरे को लेकर अखिलेश यादव ने विवादित बयान दिया था। सैफई में पत्रकारों के साथ बातचीत में अखिलेश ने कहा था कि यह अच्छी बात है कि वो जगह रहने वाली है, आखिरी समय में बनारस में ही रहने जाया जाता है। अखिलेश ने कहा था कि काशी रहने के लिए अच्छी जगह है। लोग अपने आखिरी पल भी यहां बिताते हैं।

दो दिवसीय काशी दौरे पर हैं पीएम

बता दें कि पीएम मोदी दो दिवसीय काशी दौरे पर हैं। मोदी ने सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया। पहले चरण के प्रोजेक्ट के तहत 23 इमारतों का उद्घाटन किया जा रहा है. इसकी लागत करीब 339 करोड़ रुपये है. मोदी ने आज भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक भी की.

Related Articles

Back to top button