ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

TMC का दावा- ममता की मौजूदगी में गोवा कांग्रेस के कई सदस्य पार्टी में हुए शामिल

पणजी:  तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की दो दिवसीय गोवा यात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस के कई सदस्य तृणमूल में शामिल हुए हैं। तृणमूल ने एक बयान में कहा कि गोवा विधानसभा चुनाव से कुछ माह पहले कांग्रेस के जो सदस्य तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए हैं उनमें अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के पूर्व सदस्य मार्थ सल्दान्हा शामिल हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विरूद्ध विपक्ष की धुरी के रूप में अपने को पेश करने में जुटीं बनर्जी ने सोमवार को गोवा में एक रैली को संबोधित किया जहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एकमात्र विधायक चर्चिल अलेमाओ और उनकी बेटी तृणमूल में शामिल हुईं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुख्य विपक्षी भाजपा के विरूद्ध अपनी पार्टी तृणमूल को शानदार विजय दिला चुकीं बनर्जी ने कहा था कि गोवा में तृणमूल के नेतृत्व में भाजपा विरोधी गठबंधन पहले ही बन चुका है और यदि कांग्रेस उससे जुड़ना चाहती है तो यह उसपर निर्भर करता है। विज्ञप्ति के अनुसार बनर्जी की गोवा यात्रा के दौरान सोमवार को कांग्रेस एवं आम आदर्मी पार्टी से जुड़े 31 सदस्यों ने तृणमूल का हाथ थाम लिया।

Related Articles

Back to top button