ब्रेकिंग
US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के... मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश, सोसाइटी के माध्यम ...
मनोरंजन

Bigg Boss में हुआ प्यार और अब रचाई शादी, प्रिंस नरूला जैसी है चंदन-निवेदिता की लव स्टोरी

नई दिल्ली। कन्नड़ बिग बॉस 5 की कंटेस्टेंट रहीं निवेदिता गौड़ा आज बुधवार को चंदन शेट्टी से शादी कर रही हैं। इससे पहले दोनों ने रिसेप्शन दिया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में ख़ूब देखी जा रही हैं। वैसे तो सेलेब्रिटीज़ की शादी कोई नई बात नहीं है, मगर इन दोनों की प्रेम कहानी में मज़ेदार ट्विस्ट है। निवेदिता और चंदन की मुलाक़ात इसी रिएलिटी शो में ही हुई थी। दोनों के बीच प्यार हुआ और अब शादी के बंधन में बंध गये है।

चंदन ने बिग बॉस 5 शो जीता भी था, जबकि निवेदिता टॉप 5 में शामिल रही थीं। चंदन कन्नड़ फ़िल्म इंडस्ट्री में बतौर म्यूज़िक कंपोज़र काम करते हैं। उन्होंने निवेदिता को मैसूर में दशहरा इवेंट में प्रपोज़ किया था, जिसको लेकर विवाद भी हुआ था।

Kannada Movies के अन्य ट्वीट देखें

 

चंदन शेट्टी और निवेदिता ने अक्टूबर 2019 में इंगेजमेंट की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी में एक कन्वेंशन हॉल में हो रही शादी में लगभग 5 हज़ार मेहमानों की मौजूदगी रहने की उम्मीद है। कन्नड़ फ़िल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज शामिल हो रहे हैं। इससे पहले 25 फरवरी को इनके रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया में ख़ूब शेयर की गयीं।

𝐀𝐩𝐩𝐮 𝐅𝐚𝐧𝐬 𝐓𝐫𝐞𝐧𝐝𝐬™ के अन्य ट्वीट देखें
इसम मौक़े के लिए निवेदिता ने मैरून रंग का गाउन पहना था। चंदन ने टक्स्डो इस मौक़े के लिए चुना। बिग बॉस ऐसा रिएलिटी शो है, जिसमें कंटेस्टेंट्स के बीच अक्सर प्रेम संबंध देखे जाते हैं। हालांकि शादी के मुक़ाम तक बहुत कम जोड़े पहुंच पाते हैं।

अगर हिंदी भाषा के बिग बॉस की बात करें तो सिर्फ़ प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं, जिनके बीच बिग बॉस में रहते हुए प्यार हुआ और शो ख़त्म होने के बाद भी दोनों के बीच यह सिलसिला जारी रहा। अंतत: दोनों ने 2018 में शादी कर ली। संयोग से चंदन की तरह ही प्रिंस ने भी बिग बॉस 9 जीता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button