ब्रेकिंग
Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे... Bairgania Police Action: तकिया टोला में मची चीख-पुकार, एक ग्रामीण गंभीर रूप से झुलसा; पुलिस जांच में... Sahil Wakode Case Update: परीक्षा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करने पर पकड़े गए थे छात्र, परिवार ने लगाए... CBI Trap Case Mumbai: CPWD कार्यकारी अभियंता विक्रांत वर्मा 50 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, बाया ग्रुप ... Bastar Flood News: राहत शिविर बंद होने पर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का हमला, कहा- प्रशासन और सरकार प... Manendragarh Jila Samachar: कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण और सिद्धबाबा धाम में पूजा-अर्चना, विकास ... Surajpur News: बीजापुर में जवान विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध मौत पर हंगामा, परिजनों ने आत्महत्या से किय... Bhilai News: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने युवाओं को दी सीख, कहा- शॉर्टकट से नहीं मि... Bastar Development Model: छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार की योजनाओं पर मंथन, सीएम साय ने की दिग्गजों स...
देश

BJP शासित प्रदेशो के मुख्यमंत्री का हुआ भव्य स्वागत, 8 CM समेत 3 प्रान्तों के डिप्टी CM ने राम लला का लिया आशीर्वाद

अयोध्या: बाबा विश्वनाथ धाम का दर्शन लाभ करने के बाद भारतीय जनता पाटर्ी (भाजपा) शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री बुधवार को आदिदेव शिव के प्रिय मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के दरबार में माथा टेकने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ अयोध्या पहुंचे और श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन किया। नड्डा और मुख्यमंत्रियों ने परिवार के साथ सरयू सलिला की महाआरती उतारी और प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करने के बाद श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन किया।

पूजा अर्चना के इस पुनीत कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव देव, गोवा के मुख्यमंत्री डा. प्रमोद सावंत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री वासव राज बोम्बई, असम के मुख्यमंत्री हेमानंद विश्वा शर्मा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. विशेन सिंह के अलावा उपमुख्यमंत्री गोवा चन्द्रकांत कावेलकर, उपमुख्यमंत्री बिहार रेनू देवी एवं तारकिशोर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री नागालैंड यथंगो पट्टन, उपमुख्यमंत्री त्रिपुरा जिष्णु देव शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुणाचल प्रदेश चोनामीन, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य एवं डा. दिनेश शर्मा सपत्नी मौजूद थे।

मुख्यमंत्रियों ने श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का भव्य मंदिर निर्माण को बारीकी से समझा और जाना। सभी मुख्यमंत्रियों को राम मंदिर निर्माण भी दिखाया गया। मंदिर निर्माण में लगे एलएंडटी के इंजीनियर ने उन्हें प्रगति से अवगत भी कराया।  इस अवसर पर श्रीरामजन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय ने कहा कि आज जितने मुख्यमंत्री यहां आये हुए हैं यह सब श्रीरामजन्मभूमि मंदिर आंदोलन के जुड़े हुए लोग हैं। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में आ करके सभी लोगों ने एक स्वर से कहा कि आज मैं धन्य हो गया हूं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिव्य मंदिर का निर्माण हो, इसीलिए हम लोग इस कार्य को देखने आये हैं। उन्होंने कहा कि एक समय था जब हम लोगों ने मंदिर निर्माण के लिये मांग कर रहे थे, आज वह समय आ गया है। इन मुख्यमंत्रियों के आगमन के पूर्व जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किये थे। काशी से भाजपा शासित ग्यारह राज्यों के मुख्यमंत्री आज करीब ग्यारह बजे श्रीराम एयरपोटर् पर पहुंचे।

एयरपोटर् से श्रीरामजन्मभूमि तक को सजाया गया था। मुख्य सचिव आर.के. तिवारी ने अयोध्या में डेरा डाले हुए थे। इनके आगमन को ले करके पूरे अयोध्या को छावनी में तब्दील कर दिया गया था और हल्के वाहन को भी अयोध्या में प्रवेश आज नहीं दिया जा रहा था। जगह-जगह पर बैरीकेडिंग और पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। मुख्य सचिव आर.के. तिवारी ने मंडलायुक्त एम.पी. अग्रवाल, आई.जी. कवीन्द्र सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय के साथ एयरपोटर्, रामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला, प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर, सरयू घाट पर विशेषकर सुरक्षा व्यवस्था बहुत कड़ी थी। मुख्यमंत्रियों व उनके परिवार के लिये पंचशील होटल में रोकाया गया था। मुख्यमंत्रियों के आगमन को ले करके दो घंटे पूर्व अयोध्या में बाहरी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया।

गौरतलब है कि नौ नवम्बर 2019 को सुप्रीम कोटर् से राम मंदिर के हक में फैसला आते ही अयोध्या के गौरव की पुर्नस्थापना का कार्य भी प्रारंभ हो गया। पांच अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राम मंदिर का भूमि पूजन किया तो भव्य अयोध्या के निर्माण की भी नींव रख दी गयी। मंदिर निर्माण शुरू होते ही देश-दुनिया के लोग आस्था अर्पित करने अयोध्या पहुंचने लगे। डेढ़ साल के भीतर रामलला के दरबार में न्यायिक, राजनयिक, प्रशासनिक सहित धर्मक्षेत्र की विशिष्ट हस्तियां माथा टेकने पहुंच चुकी हैं। पिछली 29 अगस्त को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी सपरिवार रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई थी। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल परमसत्ता के दरबार में आस्था अर्पित कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब पच्चीस बार से ज्यादा रामलला का दर्शन कर चुके हैं। टेंट में विराजमान रामलला को स्वयं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथों से अस्थायी मंदिर में विराजित किया था।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि इन सभी लोगों ने राम मंदिर आंदोलन के समय अपने अपने राज्यों में अहम भूमिका का निर्वाह किया था। उन्होंने कहा, ‘‘आज इन सभी गणमान्य लोगों का अयोध्या आना हमारे लिये हर्ष का विषय है।”  अयोध्या में भाजपा अध्यक्ष और 11 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। अन्य शहरों से अयोध्या आने वाले मार्गों पर हल्के और भारी वाहनों का प्रवेश सुबह से ही प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री आज  रामलला के दर्शन पूजन कर पंचशील होटल लखनऊ के  लिए रवाना होंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button